Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » Horoscope Today 27 October 2021: मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले सावधान रहें, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
    अंतरराष्ट्रीय

    Horoscope Today 27 October 2021: मेष, सिंह और कुंभ राशि वाले सावधान रहें, 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanOctober 27, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Horoscope Today 27 October 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार आज 27 अक्टूबर 2021 बुधवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है. बुधवार को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा है. इस दिन आद्रा नक्षत्र है और सिद्ध योग बना हुआ है. बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए धन के मामले में हानि लेकर आ सकता है. मेष से मीन राशि तक का आइए जानते हैं, आज का राशिफल.

    मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन की शुरुआत में किसी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे न हटें, क्योंकि दूसरों के आशीर्वाद से भाग्य वृद्धि होती नजर आ रही है. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करें. गवर्नमेंट सर्विस की तैयारी करने वालों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. छोटे व्यापारियों को ग्राहकों से वार्तालाप करते समय शब्दों पर ध्यान विशेष ध्यान देना चाहिए,अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं. हेल्थ में बीमारी से जूझ रहें लोग डॉक्टर के बताए गए नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो अधिक परेशान होना पड़ सकता है. परिवार के भविष्य की बेवजह चिंता न करें.

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन दूसरों पर अत्याधिक भरोसा न करें, ऐसे में कांफिडेंशल कार्य स्वयं करना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में सहयोगी पूरा साथ देंगे तो वहीं उच्चाधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा. फाइनेंस से संबंधित कारोबार करने वालों को बड़े क्लाइंट अच्छा मुनाफा करा सकते हैं. महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से पाने में सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को सारा फोकस अध्ययन में ही लगाना उपयुक्त रहेगा. स्वास्थ्य में नियमित थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए भोजन की थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करने में कोई लापरवाही न करें. बड़े भाई के स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखें.

    मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन पेंडिंग कार्यों को निपटाने में फोकस करें, क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ आपके रुके कार्य को पूर्ण कर सकती है. ऑफिशियल कार्य की कठिनाई को देखकर हार न मानें. बल्कि कार्य की समाप्ति पर ध्यान दें. एप्लाइंसेस के व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. हेल्थ में स्प्राउट व कम घी तेल वाला भोजन के सेवन को ही वरीयता देनी चाहिए, साथ ही वाहन चलाते समय गति पर ध्यान रखें आपकी वजह से किसी को चोट पहुंच सकती है. किसी पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है. उनसे दिल की बात शेयर कर आप अच्छा महसूस करेंगे.

    कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन फायरी प्लेनेट आपको क्रोध दिला सकते हैं, इसलिए क्षणिक क्रोध व विवादों से दूर रहना होगा नहीं तो बेवजह ही दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है. सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों का दिन संतोषजनक रहेगा. व्यापारी वर्ग छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावनाएं बनती नजर आ रही है. सेहत को देखते हुए यदि डॉक्टर ने किसी चीज का परहेज बताया है तो उसे गंभीरता से फॉलो करें. मां का स्वास्थ्य यदि खराब है तो उनका ध्यान रखें. जीवनसाथी को आर्थिक लाभ की पूर्ण संभावना है.

    सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन आलस्य मार्ग से भटका सकता है, इसलिए अभाव में रहते हुए प्रभाव को बढ़ाना होगा. कर्मक्षेत्र के जिन कार्यों को करने में काफी समय लगता था उसे भी सरलता से आप कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर किसी के साथ बहसबाजी में न उलझते हुए अपने कार्य पर फोकस करें. जो लोग पैतृक व्यापार करते है उन्हें व्यापार से संबंधित कोई भी निर्णय सलाहकारों व बड़ों के साथ विचार करके ही लेना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर का भोजन व बासी भोजन से परहेज करना चाहिए. परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. विवाह योग्य कन्याओं का रिश्ता पक्का हो सकता है.

    कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन वह कार्य पूरे होते दिखाई दें रहें हैं, इस दौरान भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा साथ ही पिछली परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी. खुद को अपडेट करने के लिए कोर्स आदि करने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है. ऑफिशियल कार्यों में मन कुछ कम ही लगेगा लेकिन आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को बड़े क्लाइंटो से लाभ होगा. जो व्यापारी सरकारी काम लेते हैं उनके लिए भी दिन शुभ है.आंखों में कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें .परिवार में सबको साथ लेकर चलें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है.

    तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन हर परिस्थितियों में सकारात्मक सोच रखनी होगी. किसी भी काम में कॉन्फिडेंस कम न होने दें. ऑफिस में अपने टीम को स्किल करने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, तो वही कार्य के प्रोग्रेस के लिए टीम की राय भी कारगर साबित होगी. बिजनेस करने वाले लोगों का यदि कई दिनों से सरकारी कार्य नहीं बन पा रहा है तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा. विद्यार्थियों को समय सारणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए. सेहत में कंधों का दर्द परेशान करने वाला हो सकता है. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें.

    वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन कठोर तप अनिवार्य है, और विशेष बात ध्यान यह रखनी होगी कि मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध कतई न करें. जॉब करने वालों को आज बॉस की कृपा प्राप्त होगी, लेकिन ध्यान रहें बॉस के साथ किसी तरह का वाद-विवाद न हो. व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा, अन्यथा उनकी नाराज़गी व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है. युवाओं के लिए समय अच्छा है अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. हेल्थ को देखते हुए लोग मांसाहार भोजन का सेवन करते हैं उनको भी इस समय बचना चाहिए. जीवनसाथी से करियर के क्षेत्र में मदद मिल सकती है.

    धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन आराम को पीछे छोड़ते हुए कार्य पर ध्यान केन्द्रित करना होगा. ऑफिस में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा, ऐसे में अग्नि दुर्घटना को लेकर सचेत रहें. बिजनेस से जुड़े लोग किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े, बड़ा अमाउंट वर्तमान में लगाने से आर्थिक हानी हो सकती है. जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनको सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए, साथ ही दिनचर्या में योग को शामिल करें. छोटे भाई-बहन का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह तनाव दे सकते हैं, इसलिए उनसे वैचारिक मतभेद हो सकता है ऐसे में आपको प्रतिउत्तर देने से बचें.

    मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक चिंता सता सकती है. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा. अपने कार्य पर पूरा फोकस करें जिससे प्रशंसा और प्रमोशन मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. वहीं खाने-पीने से संबंधित कारोबार करने वालों को भी लाभ होता दिखाई दे रहा है. युवाओं को संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हेल्थ में चोट-चपेट को लेकर सजग रहना होगा, साथ ही सिर दर्द को भी लेकर परेशान हो सकते हैं. बड़ी बहन का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने की वजह से आपको मानसिक चिंता रहेगी.

    कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन कार्य पूरे होते ही लाभ की भी संभावनाएं दिखाई दे रही है. तीखी वाणी के चलते ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा. व्यापारी नये उत्पाद की सेल पर ध्यान दें, साथ ही कंपटीटरों पर भी निगाह रखनी होगी. कंपटीशन की वजह से आज युवाओं में कुछ तनाव हो सकता है. ग्रहों की स्थिति अग्नि तत्व को बढ़ा रही है, इसलिए आहार में ठंडी चीजों का सेवन करें, और दिमाग भी ठंडा रखें. कुल में कहीं से मांगलिक कार्य का निमंत्रण आ सकता है.

    मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन कार्यभार बढ़ेगा, क्योंकि परमात्मा आपकी क्षमता का परख रहे हैं, ऐसे में उनके भरोसे पर खरा उतरना आपकी प्राथमिकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों से बना कर रखनी होगी, उनके लिए गए निर्णय पर प्रश्न करना आपको परेशानी में डाल सकता है. व्यापारियों को नये-नये आइडिया आएंगे, जिससे वह अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. सेहत में जी-मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर गर्भवती महिलाएं सतर्क रहें. घर से संबंधित कोई वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं, लेकिन अपने बजट को भी ध्यान में रखना आवश्यक है. परिवार के साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleChhattisgarh के इस गांव में 7 दिन पहले ही मनाई जाती है दिवाली, कारण भी हैरान करने वाला
    Next Article शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन तंबाकू मुक्त हो देश हमारा “डॉ निरुपमा तिवारी”
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…

    November 7, 2026

    अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…

    November 7, 2026

    आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली 2026 पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए जानें जरूरी सामग्री…
    • अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर, KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक…
    • आखिर घर में सांप कैसे आ जाता है घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ…
    • 15 नवंबर से धान खरीदी कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?