मध्य प्रदेश:- सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर पन्ना और टीकमगढ़ से सामने आई है। जहां अलग अलग जगहे हुए एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
शुक्रवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा
पहली घटना टीकमगढ़ की है। जहां शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कारी बजरुआ गांव के दो निवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
हालांकि हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसा टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर रानीपुर तिराहे के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की।
अजयगढ़ क्षेत्र में चंदौर चौकी के पास हुआ हादसा
दूसरी घटना पन्ना की है। जहां जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में चंदौर चौकी के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसे तुरंत इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर पन्ना और टीकमगढ़ से सामने आई है। जहां अलग अलग जगहे हुए एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
शुक्रवार सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा
पहली घटना टीकमगढ़ की है। जहां शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में कारी बजरुआ गांव के दो निवासी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
हालांकि हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसा टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर रानीपुर तिराहे के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की।
अजयगढ़ क्षेत्र में चंदौर चौकी के पास हुआ हादसा
दूसरी घटना पन्ना की है। जहां जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में चंदौर चौकी के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसे तुरंत इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
हादसे में इनकी हुई मौत
जानकारी के अनुसार, मृतक बरौली निवासी विजय कुशवाहा, रज्जू कटकारी (22) और हेतराम केवट (21) मजदूरी का काम करते थे और गुरुवार देर रात ये तीनों नहरी से घर लौट रहे थे, तभी झाल के पास हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। हादसे को लेकर चनौरा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने का प्रतीत हो रहा है। लेकिन परिजनों ने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारने की आकांशा जताई है। फ़िलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।