Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है ये शतरंज जानें इसके दिमागी फायदे…
    मनोरंजन

    बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है ये शतरंज जानें इसके दिमागी फायदे…

    By Tv36 HindustanJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– शतरंज को दिमाग का खेल कहा जाता है। शतंरज ऐसा खेल है जिसे सदियों से खेला जाता रहा है और इस खेल को साल 1966 में यूनेस्को के जरिए पहचान मिली थी। हर साल 20 जुलाई के दिन अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद शतरंज को शिक्षा, तार्किक सोच को बढ़ाने और संस्कृति के आदान-प्रदान के रूप में प्रसारित करना है। साल 1994 में 20 जुलाई के ही दिन इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की स्थापना भी हुई थी।

    शतरंज दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है। दुनिया भर में लोग अपने घर, कैफे, पार्क और पुस्तकालय में शतरंज के जरिए लोग एकत्रित होते हैं और इसे खेलते हैं।
    शतरंज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिमाग को गहराई से सोचने, रणनीति बनाने और निर्णय लेने की चुनौती देने वाला खेल है।

    शतरंज याददाश्त को बेहतर बनाता है
    शतरंज के अनुभवी खिलाड़ियों की याददाश्त काफी तेज होती है। दिलचस्प बात यह है कि अनुभवी शतरंज खिलाड़ियों की सुनने की क्षमता भी सामान्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है यानी वे सुनी हुई जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में अधिक सक्षम होते हैं।

    शतरंज आपको ‘फ्लो स्टेट’ में पहुंचने में मदद करता है
    फ्लो स्टेट वह मानसिक अवस्था होती है, जिसमें व्यक्ति पूरी तरह अपने काम में डूब जाता है और उसका पूरा ध्यान केवल उसी कार्य पर केंद्रित रहता है। खिलाड़ी, कलाकार और संगीतकार अक्सर इस अनुभव का जिक्र करते हैं, जहां वे अपने काम में इतने रम जाते हैं कि उन्हें समय का एहसास तक नहीं होता।

    मस्तिष्क पर किए गए शोध बताते हैं कि जब कोई व्यक्ति फ्लो स्टेट में होता है, तो उसके दिमाग में थीटा वेव्स का स्तर बढ़ जाता है। अनुभवी शतरंज खिलाड़ियों के मस्तिष्क की जांच में भी कठिन मुकाबलों के दौरान इसी तरह की गतिविधि पाई जाती है।
    शतरंज बेहतर योजना बनाने की क्षमता विकसित करता है
    शतरंज ऐसा खेल है जिसमें हर चाल सोच-समझकर चली जाती है। खिलाड़ी अपनी चाल चलने से पहले प्रतिद्वंद्वी की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाते हैं और यह आगे की रणनीति तैयार करने में मदद करते हैं।

    इस आदत का सकारात्मक प्रभाव रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है। नियमित रूप से शतरंज खेलने वाले लोग बेहतर योजना बनाने और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता अधिक होती है। शतरंज के खिलाड़ियों में रणनीतिक सोच बेहतर होती है, वे किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करते हैं।
    शतरंज और रचनात्मकता
    एक साधारण शतरंज की बिसात में केवल 64 खाने होते हैं, लेकिन हर मोहरे की चाल अलग होती है। खिलाड़ियों को यह समझना होता है कि किसी एक मोहरे या कई मोहरों को मिलाकर किस तरह ऐसी रणनीति बनाई जाए, जिससे जीत हासिल की जा सके। यही प्रक्रिया बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता को लगातार मजबूत बनाती है।

    Post Views: 315

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमानसून सत्र से पहले PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित, बिना नाम लिए दिग्गज पर बोला हमला…
    Next Article सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    गुरू पूर्णिमा के दिन कर लें बस ये काम, खुल जाएगी आपकी किस्मत…

    July 20, 2026

    ग्रामीण भारत को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए ‘भारत चिकित्सा सेवा आयोग’ का गठन हो सांसद …

    July 20, 2026

    देश के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी” …

    July 20, 2026

    सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण…

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरू पूर्णिमा के दिन कर लें बस ये काम, खुल जाएगी आपकी किस्मत…
    • ग्रामीण भारत को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए ‘भारत चिकित्सा सेवा आयोग’ का गठन हो सांसद …
    • देश के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी” …
    • सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण…
    • सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण’’ भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?