Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में नहीं बनी AAP सरकार तो अरविंद केजरीवाल को लगेगा बड़ा झटका, उठ सकते हैं ये सवाल…
    News

    दिल्ली में नहीं बनी AAP सरकार तो अरविंद केजरीवाल को लगेगा बड़ा झटका, उठ सकते हैं ये सवाल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो चुकी है। आठ फरवरी 2025 को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत और केवल 2 एग्जिट पोल में AAP की सरकार बनती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, रिजल्ट के आने के बाद ही दिल्ली की स्थिति साफ हो पाएगी। आइए जानते हैं कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनीं तो इससे केजरीवाल के राजनीतिक करियर पर क्या फर्क पड़ेगा?

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी साल 2013 में दिल्ली की सत्ता में आई थी और सत्ता में आने पर अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि वह दिल्ली से पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। इसी उम्मीद के साथ दिल्ली की जनता ने AAP पर भरोसा जताया और 2015 और 2020 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया।
    हालांकि, 2025 तक आते-आते उनकी पार्टी के कई नेताओं और खुद अरविंद केजरीवाल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस बार जनता के सामने शराब घोटाला और शीशमहल का मुद्दा प्रमुख रहा है। ये ही नहीं अरविंद केजरीवाल पिछले 11 सालों में न दिल्ली को साफ पानी दे सकें और न ही यमुना की सफाई करा पाएं। वहीं यमुना के गंदे पानी का मुद्दा के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक छाया रहा।

    अगर आप जीती तो चौथी बार सीएम बनेंगे अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी फिर से चुनाव जीतती है, तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता होंगे और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को लगातार तीसरी बार विधानसभा का चुनाव हराएंगे। आप के जीतते ही अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमला बोलेंगे और कहेंगे कि घोटाले के आरोप जो उन लगे हैं वो सियासी साजिश हैं और जनता की अदालत ने उन भी आरोपों को खारिज करके फैसला सुनाया है। जिसके बाद वह फिर से दिल्ली के सीएम की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। इसके अलावा AAP को राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक बनाने के प्लान में मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब और गुजरात दूसरे राज्यों में विस्तार पर काम करने का प्रयास करेगी। वहीं इंडिया ब्लॉक के भीतर गैर कांग्रेसी दल फिर केजरीवाल के पक्ष में और मजबूती से जुड़ें सकेंगे।

    अगर आप हारी तो केजरीवाल के लिए होगा बड़ा झटका

    तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के हिसाब से अगर आप की सरकार नहीं बनी तो यह अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। क्योंकि दिल्ली से आम आदमी पार्टी निकली है। अरविंद AAP सरकार के म़ॉडल को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ बताते रहे हैं, उसी दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी की हार होगी तो ये केजरीवाल के लिए एक बड़ा व्यक्तिगत झटका होगा, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी पर फर्जी वोटिंग कराने, चुनाव के दौरान पैसे बंटवाने और ईवीएम में गड़बड़ी जैसे आरोप भी लगा सकते हैं। हालांकि, आप नेताओं ने दावा किया है कि एक्जिट पोल में भले ही बीजेपी आगे हो, लेकिन, सत्ता में आम आदमी पार्टी ही आएगी। 

    पिछले तीन विधानसभा चुनावों में आप का प्रदर्शन

    साल    आम आदमी पार्टी   
    2013  -28  सीटें
    2015 – 67  सीटें
    2020 -62 सीटें

    दिल्ली में हुई 60.42 प्रतिशत वोटिंग
    बता दें कि दिल्ली में बुधवार को 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। जिसमें 60.42 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। जबकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा 2015 में 67.47 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में 65.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 

    Post Views: 1,070

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनिर्दलीय प्रत्याशियों ने दिखाया दम,अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने किए ये बड़े-बड़े वादे…
    Next Article 13 साल की छात्रा के साथ रेप; एक महीने बाद हुआ खुलासा, सरकारी स्कूल के तीन शिक्षक गिरफ्तार..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…

    October 3, 2026

    अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…

    October 3, 2026

    SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

    October 3, 2026

    तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…
    • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…
    • SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
    • तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…
    • वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?