Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूट्यूब और नेटफ्लिक्स से हो गए हैं बोर तो एलन मस्क ला रहे हैं आपके लिए नया प्लेटफार्म…
    News

    यूट्यूब और नेटफ्लिक्स से हो गए हैं बोर तो एलन मस्क ला रहे हैं आपके लिए नया प्लेटफार्म…

    By Tv 36 HindustanSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एलन मस्‍क एंड्रॉयड टीवी के लिए ओटीटी ऐप ला रहे हैं.इसमें मूवीज, शो के साथ लाइव टीवी का भी मजा मिलेगा.इस ऐप पर 72 घंटे के लिए मूवीज को डाउनलोड कर सकते हैं.नई दिल्‍ली. देश में करीब 80 करोड़ लोगों के हाथ में आज स्‍मार्टफोन पहुंच चुका है और शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने यूट्यूब और नेटफ्लिक्‍स जैसे प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल न किया हो. अगर आप भी इन दोनों का इस्‍तेमाल करते-करते ऊब चुके हैं और कुछ नया देखने की इच्‍छा है तो बस कुछ दिन ठहर जाइये. दुनिया के सबसे अमीर आदमी और तकनीक की दुनिया में कुछ नया करने के लिए पहचाने जाने वाले एलन मस्‍क ने बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा है कि जल्‍द ही नया टीवी ऐप लांच किया जाएगा, जिसका नाम होगा एक्‍स.

    दरअसल, हाल में ही नेटफ्लिक्‍स ने अपने ओटीटी की फीस बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही एलन मस्‍क ने ऐलान कर दिया. माना जा रहा है कि मस्‍क के इस ऐलान के बाद नेटफ्लिक्‍स अपना कदम पीछे खींच सकता है. एलन मस्‍क का नया टीवी ऐप यूट्यूब और नेटफ्लिक्‍स की तरह ही होगा. यूजर इस ऐप को एक्‍स प्‍लेटफॉर्म के जरिये ही एक्‍सेस कर सकेंगे

    एलन मस्‍क ने कहा है कि एक्‍स टीवी का बीटा वर्जन लांच किया जाएगा, जो एंड्रॉयड टीवी पर देखा जा सकता है. यह बीटा वर्जन एलजी टीवी, अमेजन, फायर टीवी और गूगल टीवी पर फिलहाल चलाया जा रहा है. हालांकि, अभी एक्‍स की ऑफिशियल लांच डेट की घोषणा नहीं की है. हालांकि, इस पर किन सेवाओं का मजा लिया जा सकेगा, इसका खुलासा हो चुका है.क्‍या-क्‍या देख सकेंगे आपगूगल प्‍ले पर मौजूद जानकारी के अनुसार, एक्‍स ऐप एक तरह का नया ओटीटी स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म है. इस पर इंटरनेट सब्‍सक्राइबर को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. एक्‍स टीवी ऐप पर आप लाइव चैनल, न्‍यूज, स्‍पोर्ट, मूवीज, म्‍यूजिक और मौसम के अपडेट भी ले सकेंगे. इसके अलावा आप 72 घंटे का स्‍टोरेज भी मिलेगा.

    यानी आप अपने फेवरेज मूवीज और शो को डाउनलोड कर सकते हैं, जो क्‍लाउड स्‍टोरेज पर 72 घंटे तक देखा जा सकेगा.कम दाम में ऐसी तगड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरा मिलना मुश्किलकम दाम में ऐसी तगड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरा मिलना मुश्किलआगे देखें…लाइव टीवी पर होगा कंट्रोलएक्‍स ऐप पर आपको ‘स्‍टार्टओवर’ फीचर मिलेगा. इसमें अगर आप किसी मूवी को शुरुआत से नहीं देख पाते और छूट जाती है तो जब चाहेंगे उसे शुरू से प्‍ले कर सकते हैं. इसके अलावा आपको 100 घंटे का डीवीआर रिकॉर्डिंग करने का भी ऑप्‍शन मिलेगा. एक्‍स टीवी ऐप यूज करने के लिए आपके पास एक्‍स अकाउंट होना चाहिए. अभी यह ऐप एंड्रॉयड स्‍मार्ट टीवी के लिए उपलब्‍ध है. इसके लिए आपको सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान लेना होगा, लेकिन इसकी घोषणा ऐप के लांच के बाद ही की जाएगी

    Post Views: 1,190

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेरिका को पीछे किया इस छोटे से देश ने, जहां हर छठवा परिवार है करोड़पति…
    Next Article औषधि गुणों से भरा है यह फल, कई गंभीर बीमारियों में आता है काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…

    July 3, 2026

    कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, एमजेएम हॉस्पिटल में जुलाई माह का विजिटिंग डॉक्टर शेड्यूल जारी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श और उपचार…

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंशहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    आज धन-लाभ, नौकरी में तरक्की, व्यापार में सफलता और प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू में प्रदेश की एआई आधारित हाथी संरक्षण पहल को मिली वैश्विक पहचान…
    • कोरबा में अब बड़े शहरों जैसी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, एमजेएम हॉस्पिटल में जुलाई माह का विजिटिंग डॉक्टर शेड्यूल जारी विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श और उपचार…
    • रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंशहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ
    • आज धन-लाभ, नौकरी में तरक्की, व्यापार में सफलता और प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    • नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?