Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपके शरीर के इन 5 हिस्सों में हो रहा है दर्द, हो सकता है किसी बड़ी समस्या का संकेत तुरंत हो जाएं सावधान…
    समाचार

    अगर आपके शरीर के इन 5 हिस्सों में हो रहा है दर्द, हो सकता है किसी बड़ी समस्या का संकेत तुरंत हो जाएं सावधान…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हमारा शरीर कई बार छोटे-छोटे संकेत देकर बड़ी बीमारियों के बारे में चेतावनी देता है। इनमें शरीर के कुछ हिस्सों में होने वाला दर्द भी शामिल है। कुछ दर्द जो सामान्य लगते हैं, वे असल में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।

    जी हां, इसलिए शरीर के किसी हिस्से में लगातार दर्द हो रहा है, तो उसे इग्नोर करना मुसीबत को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर के किन हिस्सों में होने वाला दर्द किन बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

    गर्दन में दर्द- हार्ट डिजीज या स्ट्रेस का संकेत
    गर्दन में दर्द आमतौर पर गलत पोस्चर या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होता है, लेकिन अगर यह दर्द लगातार बना रहता है और सीने में बेचैनी के साथ होता है, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। कई बार हार्ट अटैक के दौरान दर्द गर्दन और जबड़े तक फैल जाता है। अगर दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ या चक्कर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    जबड़े में दर्द- हार्ट अटैक या टीएमजे डिसऑर्डर
    जबड़े में दर्द, खासकर बाईं ओर, हार्ट अटैक का एक अहम लक्षण हो सकता है। महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान जबड़े और पेट में दर्द की शिकायत ज्यादा होती है। इसके अलावा, टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर के कारण भी जबड़े में दर्द और अकड़न हो सकती है। यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।

    रात को पैरों में अकड़न- नसों की समस्या या मिनरल्स की कमी
    रात के समय पैरों में अकड़न और दर्द होना आम समस्या है, जो अक्सर डिहाइड्रेशन, मैग्नीशियम या पोटैशियम की कमी के कारण होता है। हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार होती है, तो यह पेरिफेरल आर्टरी डिजीज या नसों में ब्लॉकेज का संकेत भी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में न्यूरोपैथी के कारण भी पैरों में ऐंठन हो सकती है।

    बाएं हाथ में दर्द- हार्ट अटैक का खतरा
    बाएं हाथ में अचानक तेज दर्द होना हृदय संबंधी समस्याओं का अहम लक्षण है। हार्ट अटैक के दौरान दर्द छाती से बाएं हाथ, कंधे और गर्दन तक फैल सकता है। अगर दर्द के साथ पसीना आए, सांस फूले या उल्टी जैसा महसूस हो, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें।

    कंधों में दर्द- दिल की बीमारी
    कंधे का दर्द अक्सर चोट या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होता है, लेकिन अगर दर्द बिना किसी वजह के हो रहा है, तो यह दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की वजह से भी कभी-कभी कंधों में दर्द हो सकता है, जो दिल की बीमारियों से जुड़ा है।

    शरीर के इन हिस्सों में होने वाला दर्द कई बार मामूली कारणों से होता है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है। अगर दर्द लगातार बना रहता है या अन्य लक्षणों के साथ होता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    Post Views: 840

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहैवानियत की सारी हदें पार’, 15 साल की नाबालिग से बुजुर्ग ने किया रेप, नवजात को दिया जन्म…
    Next Article पीएम सूर्य घर योजना लेकर सियासत जंग कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज बोले- ‘अगर मुफ्त बिजली देना है तो फ्री में लगाए सोलर पैनल’ …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात…

    April 22, 2026

    अब वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

    April 22, 2026

    भारत रत्न शक्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत…

    April 22, 2026

    आस्था के नाम पर छलावा टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकला …

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्यपाल से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात…
    • अब वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
    • भारत रत्न शक्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत…
    • आस्था के नाम पर छलावा टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकला …
    • राजधानी में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी, नर्मदापुरम रोड के लिए बनेगा 110 करोड़ का नया कॉरिडोर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?