Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विटामिन C की कमी से हैं परेशान रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे…
    समाचार

    विटामिन C की कमी से हैं परेशान रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे…

    By Tv36 HindustanJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स का सीधा असर सेहत पर देखने को मिलता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन C बहुत जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन C के लिए सप्लीमेंट्स खाने से बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में विटामिन C युक्त फल, सब्जियों को शामिल कर सकते है। आइए जानते है विटामिन C की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

    विटामिन C की कमी के लिए क्या पीना चाहिए?
    आंवला का जूस
    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन C के लिए आप अपनी डाइट में आंवला जूस को शामिल कर सकते है। आयुर्वेद में आंवला को ‘अमृत’ और ‘रसायन’ माना गया है, क्योंकि यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने की क्षमता रखता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों के अलावा इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी आंवला का सेवन करने की सलाह देते है।
    संतरे का जूस
    आप विटामिन C के लिए आंवले के अलावा, संतरे का जूस भी पी सकते है। रोजाना 1 गिलास संतरे का रस पीने से विटामिन C की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव में सहायक होते हैं। इसके लिए ताजा संतरे का जूस पीएं। बाजार वाले पैक्ड मीठे जूस पीने से फायदा नहीं मिल पाएगा।

    कीवी स्मूदी
    कीवी भी विटामिन सी से भरपूर फल है। अगर आप इसमें कुछ ब्लूबेरी मिलाकर स्मूदी बनाते हैं तो इससे काफी हद विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। कीवी, स्ट्रॉबेरी और दूसरी बेरीज में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जब आप इन्हें सादे दही या प्लांट बेस्ड दूध के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
    नींबू पानी
    विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। रोजाना सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पीना विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाने का आसान तरीका है। हालांकि सिर्फ नींबू पानी से विटामिन सी की दैनिक कमी पूरी नहीं हो पाती है। इसके साथ आपको दूसरे फल भी शामिल करने चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अनानास का जूस पीने से भी थोड़ा विटामिन सी मिल जाता है।

    अमरूद की स्मूदी
    फलों में अमरूद को विटामिन से भरपूर माना जाता है। अमरूद को दूध या दही के साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर खाने से फायदा मिलेगा। इससे भरपूर फायदा होगा, हां स्मूदी में चीनी और मिलाई गई हो। अमरूद खाने से विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और कई विटामिन मिलेंगे। दोपहर के समय या एक्सरसाइज के बाद स्मूदी पीना एक अच्छा विकल्प है।

    Post Views: 280

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी, Awarapan 2 के टाइटल ट्रैक मे इस सिंगर की आवाज का जादू…
    Next Article PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आर्थिक तंगी से हैं परेशान दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर…

    July 21, 2026

    क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे…

    July 21, 2026

    माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे ये मंत्री…

    July 21, 2026

    प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी…

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आर्थिक तंगी से हैं परेशान दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर…
    • क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे…
    • माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे ये मंत्री…
    • प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी…
    • PM आवास के बाहर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत ये नेता हिरासत में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?