Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पैन कार्ड खोने पर आप घर बैठे इस तरीके से कर सकते हैं ई-पैन कार्ड डाउनलोड…
    News

    पैन कार्ड खोने पर आप घर बैठे इस तरीके से कर सकते हैं ई-पैन कार्ड डाउनलोड…

    By Tv 36 HindustanSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इलेक्‍ट्रॉनिक पैन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्‍ध है.पैन कार्ड खोने पर आप घर बैठे ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.पैन कार्ड खो जाए तो आपको पुलिस में रिपोर्ट जरूर लिखवानी चाहिए.नई दिल्ली. पैन कार्ड (Pan Card) की महत्ता आजकल काफी बढ़ गई है. अब इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने से लेकर बैंक खाता खोलने, व्यवसाय शुरू करने और प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने तक, यह अब एक आवश्यक दस्तावेज बन गया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के वित्तीय कार्य पैन कार्ड के बिना करना लगभग असंभव है. अगर आपका पैन कार्ड खो जाए, तो आप निश्चित रूप से परेशान हो सकते हैं. लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है.इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड धारकों को इलेक्‍ट्रॉनिक पैन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है.

    इसलिए, अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, तो आप आराम से घर बैठे कुछ ही मिनटों में ई-पैन कार्ड (e-PAN Card Download) डाउनलोड कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि अधिकांश वित्तीय संस्थान ई-पैन कार्ड को स्वीकार करते हैं. पैन कार्ड एक 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर है, जो इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है, जबकि ई-पैन एक वर्चुअल पैन कार्ड है जिसका उपयोग ई-वेरिफिकेशन के लिए कहीं भी किया जा सकता है

    . पैन कार्ड का ख्याल रखेंहालांकि, इनकम टैक्स विभाग हमेशा पैन कार्ड यूजर्स से अपील करता है कि वे इसे संभालकर रखें और इससे संबंधित जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा न करें. पैन कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां किसी के पैन कार्ड का इस्तेमाल करके अन्य लोग लोन ले लेते हैं या अन्य कार्यों में इसका दुरुपयोग करते हैं.ऐसे डाउनलोड करें ई-पैन कार्डऐसे डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर लॉगिन करें.यहां ई-पैन कार्ड के ऑप्‍शन पर क्लिक करें.फिर अपना पैन नंबर भरें.इसके बाद आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा

    .फिर जन्‍म तिथि दर्ज करें.इसके बाद Terms and Conditions पर क्लिक करें.अपना Registered Mobile Number निर्धारित जगह दर्ज करें.इसके बाद रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें.इसके बाद Confirmation ऑप्शन पर क्लिक करें.फिर ई-पैन डाउनलोड करने के लिए शुल्क का भुगतान करें.इसे UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं.इसके बाद आप ई-पैन डाउनलोड कर सकेंगे.ई-पैन कार्ड का PDF डाउनलोड करने के लिए आप डेट ऑफ बर्थ को पासवर्ड के रूप में डालें. आपका ई-पैन डाउनलोड हो जाएगा

    Post Views: 1,125

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैसे किया जाता है समुद्र के बीच से तेल निकालने का काम, जाने पूरा प्रोसेस…
    Next Article अमेरिका ने सीरिया में किया बड़ा हवाई हमला, अल-कायदा और आई एस के 37 आतंकी मारे गए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

    September 26, 2026

    सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

    September 26, 2026

    दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    • सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
    • दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…
    • राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    • बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?