नई दिल्ली:– खुद की दुकान खोलकर शुरू करें धांसू बिजनेस : कई लोग लाखों रुपए निवेश करके फ्रेंचाइजी खरीदते हैं, फिर भी मुनाफा कमाने के लिए 100 फीसदी बिजनेस में शामिल होना पड़ता है ! कई लोग महंगी मशीनें खरीदते हैं, फिर उन्हें खुद चलाते हैं और तब जाकर वे अपनी रोजी-रोटी कमा पाते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं, जिसमें आप अपनी दुकान में बैठे-बैठे ही सिर्फ 5 लाख रुपए लगाकर आसानी से 40000 रुपए महीना कमा सकते हैं और साल के अंत में आपको अपने निवेश का 50 फीसदी वापस मिल जाएगा !
बाजार में हमेशा कहा जाता है कि अगर आप मौके का फायदा उठा सकें, तो आप बहुत कम निवेश में ही ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं ! आप तरक्की कर सकते हैं और अपने बाजार में खुद को स्थापित कर सकते हैं ! हम आपको ऐसे ही एक मौके के बारे में बता रहे हैं ! भारत में 90 के दशक तक हर शहर के लगभग हर इलाके में साइकिल किराए पर मिलती थी ! इसके बाद पेट्रोल टू व्हीलर आए और किराए पर टू व्हीलर का कॉन्सेप्ट सिर्फ गोवा जैसे टूरिस्ट प्लेस या दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो सिटी तक ही सीमित रह गया !
दरअसल पेट्रोल टू व्हीलर किराए पर देने में सबसे बड़ी समस्या पेट्रोल की है ! यह कहना संभव नहीं है कि कौन कितना पेट्रोल खर्च करेगा और यह मापना भी झंझट भरा है कि किसने कितना पेट्रोल खर्च किया है, लेकिन अब सब कुछ पहले जैसा आसान हो गया है ! इलेक्ट्रिक वाहन आ गए हैं ! एक बार फिर से वही व्यवसाय शुरू किया जा सकता है ! सामान्य साइकिल की जगह इलेक्ट्रिक साइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर किराए पर दिए जा सकते हैं !
हर शहर में बाहर से बहुत से लोग आते हैं ! वे दिन भर काम करते हैं और शाम को वापस चले जाते हैं ! ऐसे लोग हमेशा किराए पर टू व्हीलर लेना चाहते हैं ! बाजार में इसकी मांग है ! कृपया अपने बाजार की स्थिति पता करें और अगर आपको संभावना दिखती है तो इसी महीने से शुरू कर दें !
