Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी…
    समाचार

    सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी…

    By Tv36 HindustanSeptember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आप घरेलू LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले सभी घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है।

    यानी अगले महीने से रियायती दर पर गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए ग्राहकों को आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करना होगा। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना, सब्सिडी का दुरुपयोग रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि लाभ केवल वास्तविक व पात्र परिवारों तक ही पहुंचे। राहत की बात यह है कि करीब 27.43 करोड़ (89.9%) उपभोक्ता पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

    सरकार ने क्यों लागू किया बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन?
    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन लागू किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इससे यह सुनिश्चित होगा कि सब्सिडी केवल वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचे, डुप्लीकेट व अयोग्य कनेक्शन खत्म हों और घरेलू सिलेंडरों का वाणिज्यिक इस्तेमाल रोका जा सके।
    89.9% उपभोक्ताओं का प्रमाणीकरण पूरा
    मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है। पात्र उपभोक्ता कई आसान माध्यमों से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकेंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ उपभोक्ता (89.9%) अपना प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं और उन्हें आगे कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी।

    बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन ऐसे करें पूरा
    सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए उपभोक्ता तीन आसान तरीकों से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं।

    रीफिल डिलीवरी के समय: सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी एजेंट OMC मोबाइल ऐप के जरिए मौके पर ही आधार बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कर सकता है।

    शोरूम या मोबाइल ऐप से: ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे संबंधित OMC ऐप के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है-
    LPG पर सरकार देती है हजारों करोड़ की सब्सिडी
    पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू एलपीजी को आम लोगों के लिए सस्ता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार हर साल सरकारी तेल कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये का मुआवजा देती है। इसी वजह से घरेलू सिलेंडर लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है।

    मंत्रालय के मुताबिक, सितंबर 2026 में 14.2 किलो LPG सिलेंडर पर करीब 210 की निहित सब्सिडी है, जबकि जून 2026 में यह राशि 721 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी। सरकार का कहना है कि सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी किया गया है।

    बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की समय-सीमा कई बार बढ़ाई
    पेट्रोलियम मंत्रालय ने सबसे पहले LPG उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने को कहा था। बाद में अधिक से अधिक ग्राहकों को मौका देने के लिए इसकी अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई।

    समय-सीमा क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और अंत में 14 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई थी।

    Post Views: 390

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleUPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर इतने परसेंट का MDR…
    Next Article … तो इस वजह से शादी में 3 बार ही लगाया जाता है सिंदूर हर बार के पीछे छिपा है एक खास अर्थ…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….

    September 21, 2026

    1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….

    September 21, 2026

    जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…

    September 21, 2026

    जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….
    • 1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए आधार ये जरूरी….
    • जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…
    • जिले के इन छह शिक्षकों को रायगढ़ में मिला राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान…
    • शिवाय हॉस्पिटल में हो रहा है सांसों का सौदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?