Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट की चर्बी कम करके पाना चाहते हैं स्लिम और फिट लुक, तो अपनाएं ये तरीके…
    News

    पेट की चर्बी कम करके पाना चाहते हैं स्लिम और फिट लुक, तो अपनाएं ये तरीके…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    )हैदराबाद: आजकल कई लोग पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने से परेशान हैं. पेट की बढ़ती चर्बी घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है. लोग अपने लटके हुए पेट को कम करने के लिए क्या जतन नहीं करते. कोई पेट को स्लिम करने के लिए डाइट पर चला जाता है और कोई जिम में पसीने बहाता है. वहीं, कुछ लोग पार्क में घंटे वॉकिंग या रनिंग करते रहते हैं. इसके बावजूद उनका पेट अंदर नहीं हो पाता.ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पेट की चर्बी बढ़ने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज शामिल है. हालांकि, कई लोगों को यह नहीं पता कि आखिर पेट क्यों निकलता है? लोगों को लगता है कि ज्यादा खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है

    . हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने के कई कारण होते हैं, जो बहुत से लोगों को नहीं पता होता है, तो आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे का कारण क्या है…

    व्यायाम की कमीआज के मॉडर्न युग में, अधिकांश लोग व्यायाम से परहेज करते हैं. जिसके कारण आजकल लोगों का वजन काफी बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना व्यायाम न करने से पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है. जो बाद में एक बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकती है.

    अच्छी डाइट न लेनाविशेषज्ञों का कहना है कि पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण सही डाइट न लेना भी है. कई लोग अपनी दैनिक जरूरत से ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पेट की चर्बी बढ़ती है.

    ज्यादा शराब पीनाशराब में कैलोरी ज्यादा होती है. जब हम ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है. साथ ही, कई लोग शराब का सेवन करते वक्त नॉन-वेज खाना खाते हैं. विशेषज्ञों का दावा है कि इससे भी पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने लगती है.

    धूम्रपानधूम्रपान (नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस रिपोर्ट) से भी पेट की चर्बी बढ़ती है. लेकिन, बहुत से लोग यह नहीं जानते. धूम्रपान से शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम होता है और बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पेट के आसपास चर्बी जमने लगती है. 2011 में ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान करने वालों में धूम्रपान न करने वालों की तुलना में पेट की चर्बी बढ़ने की संभावना अधिक होती है.जापान में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर लॉन्गविटी साइंसेज के डॉ. शिमोकाटा हिरोशी ने इस शोध में भाग लिया था.

    Post Views: 1,525

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानें क्या है डूमस्क्रॉलिंग, जो आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर डाल सकता है बुरा असर…
    Next Article *मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का लोकायुक्त पुलिस को आदेश,24 घंटे में वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाए एफआईआर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

    September 26, 2026

    सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

    September 26, 2026

    दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    • सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
    • दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…
    • राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    • बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?