नई दिल्ली:- पौराणिक काल से लेकर आजतक इंसान अम्र होने का रास्ता खोज रहा है। मगर इस खोज में भटकने की वजह से वो सामान्य उम्र तक भी नहीं जी पाता। पिछले कुछ सालों में इंसान की संभावित उम्र 100 साल से घटकर काफी नीचे आ गई है। मगर दुनिया की कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर रहने वाले लोग 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं और आखरी वक्त तक किसी जवान की तरह स्वस्थ और ताकतवर रहते हैं।
100 साल जीने का उपाय:
जेनेटिक्स, दुर्घटना और बीमारी जैसे मौत के कारणों को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। मगर कुछ लोग एक्सरसाइज, स्मोकिंग और एल्कोहॉल की लिमिट और डाइट पर ध्यान ना देने की वजह से वक्त से पहले ही चले जाते हैं। साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी एक रिसर्च के मुताबिक हाई फ्लेवेनोल्स से मरने के इन सभी वजहों का खतरा दूर किया जा सकता है।
फ्लेवेनोल्स क्या होते हैं
यह फ्लेवोनोइड का एक प्रकार है जो कई सारे प्लांट बेस्ड फूड्स में मिलता है। एक्सपर्ट्स इंफ्लामेशन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर में इसे लेने की सलाह देते हैं। यह ब्लड फ्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। कुछ शोध में इसे कैंसर की गांठ नष्ट करने वाला भी देखा गया है।
इन बीमारियों में दिखा फायदेमंद
रिसर्च में मौजूद प्रतिभागी डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कोरोनरी हार्ट डिजीज, एंजाइना, स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हाइपरलिविडेमिया, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर की हिस्ट्री रखते थे। मगर हाई फ्लेवेनोल्स लेने के बाद मृत्यु के इन सभी कारणों में भारी गिरावट देखने को मिली।
कौन से फ्लेवेनोल्स लेने चाहिए
वक्त से पहले मृत्यु की संभावना कम करने के लिए रिसर्च में quercetin, kaempferol, myricetin और isorhamnetin को असरदार देखा गया। भारतीय डॉक्टर सुषमा आर. चाफळकर ने न्यूज मेडिकल लाइफ साइंस पर ये फ्लेवेनोल्स देने वाले प्रमुख फूड्स के बारे में बताया है।
3 फूड्स में सबसे ज्यादा ये फ्लेवेनोल्स
चाय
प्याज
बेरीज
हाई फ्लेवेनोल्स वाले 10 फूड्स
डॉक्टर ने हाई फ्लेवेनोल्स वाले फूड्स की एक लंबी लिस्ट भी बताई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
केल- कच्चे केल में ज्यादा फ्लेवेनोल्स
प्याज- लाल प्याज में दूसरी किस्मों से ज्यादा फ्लेवेनोल्स
सेब- छिलके के साथ ज्यादा फायदेमंद
बेरीज- ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी में ज्यादा मात्रा
चाय- ग्रीन टी और ब्लैक टी ज्यादा असरदार
रेड वाइन- फ्लेवेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण
टमाटर- कच्चे और पके दोनों फायदेमंद
ब्रोकली- कई पोषक तत्वों के साथ फ्लेवेनोल्स मौजूद
लैटस- रेड लीफ लैटस ज्यादा फायदेमंद
अंगूर- लाल और बैंगनी अंगूर ज्यादा फायदेमंद
