नई दिल्ली:- ग्रेजुएशन करने के बाद अधिकांश लोग MBA की पढ़ाई करते हैं. इसके साथ ही लोगों की पहली च्वाइस IIM होती है. आईआईएम में एडमिशन पाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को CAT की परीक्षा को पास करना होता है. इसके बिना यहां एडमिशन पाना बहुत ही मुश्किल है. अगर आप कैट की परीक्षा को पास करने में विफल रहते हैं और यहां से पढ़ाई करने की चाहत हैं, तो आप बिना कोई फीस दिए भी यहां से पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए आईआईएम बैंगलोर से फ्री में कोर्स कर सकते हैं.
दिलावर ने इससे पहले जोधपुर में कहा था सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा विभाग में मलाईदार पदों पर बैठें संविदा कर्मचारी और अधिकारी आज से ही अपनी सेवाएं समाप्त समझें. उसके बाद दिलावर ने नागौर के परबतसर में गणतंत्र दिवस समारोह में शराब पीकर आए प्रिंसिपल की घटना के बाद बड़ा बयान दिया. दिलावर ने कहा कि शिक्षक मर्यादा के अनुरूप आचरण करें. अन्यथा उनके खिलाफ सेवा से बर्खास्ती समेत संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई से भी गुरेज नहीं किया जाएगा.
इससे पहले मदन दिलावर ऐलान कर चुके हैं कि राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स पढ़ने के साथ अब 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार करेंगे. इसके तहत सूर्य सप्तमीसे जयपुर समेत प्रदेश के सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स से सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा.
