Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सालाना इनकम 7 लाख रुपए से कम है तो क्या आपको टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए या नहीं…..
    News

    सालाना इनकम 7 लाख रुपए से कम है तो क्या आपको टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए या नहीं…..

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फाइनेंशियल ईयर 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट नजदीक आ रही है. ऐसे में जो टैक्स स्लैब के दायरे में आते हैं और अबतक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया है तो समय रहते भर सकते हैं. वहीं जिनकी इनकम टैक्स स्लैब से बाहर आती है उन्हें रिटर्न फाइल करना जरुरी नहीं है.आमतौर परटैक्स की देनदारी न होने पर टैक्सपेयर्स को लगता है कि उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आवश्यक नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपकी सालाना इनकम 7 लाख रुपए से कम है तो क्या आपको टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए या नहीं?

    7 लाख से कम की इनकम पर ITR भरना जरुरी?पुरानी टैक्स रिजीम चुनने वाले लोगों को 5 लाख रुपये की सालाना इनकम पर टैक्स छूट का लाभ मिल रहा है.नई टैक्स रिजीम के मुताबिक 7 लाख रुपये की इनकम पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ेगा. मान लीजिए आपकी इनकम 7.50 लाख रुपये की है तो ऐसी स्थिति में स्टैंडर्ड 50,000 रुपये के क्लेम के बाद आपको इनकम टैक्स देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी है.इसके साथ ही पुरानी टैक्स रिजीम में आपको अधिकतम 12,500 रुपये का टैक्स छूट का लाभ मिल रहा है. वहीं नई टैक्स व्यवस्था में यह छूट 25,000 रुपये की है. इन दोनों ही केस में आपको जीरो टैक्स देनदारी बनती है, लेकिन आपको कुछ खास परिस्थितियों में टैक्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आवश्यक है.

    ज्यादातर केस में टैक्स की देनदारी न होने पर टैक्सपेयर्स को लगता है कि उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आवश्यक नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है.किन लोगों के लिए ITR फाइल करना है जरूरी?अगर अपनी ग्रॉस सैलरी किसी तरह के डिडक्शन के बिना टैक्स स्लैब में आती है तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरुरी है.ओल्ड टैक्स रिजीम के मुताबिक 60 साल से अधिक के उन वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर फाइल करना जरूरी है जिनकी 2.50 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना इनकम है.60 से 80 वर्ष के सीनियर सिटीजन जिसकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा है उनके लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है

    .80 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन जिनकी 5 लाख रुपये से ज्यादा इनकम है, उनको भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी है.जिन टैक्सपेयर्स के पास बैंक डिपॉजिट 50 लाख रुपये से ज्यादा है उनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आवश्यक है.अगर आपकी प्रोफेशनल इनकम एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक है तो ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जरूरी है.जिन लोगों का TCS/TDS 25,000 से अधिक है उनके लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है.अगर आपकी विदेश की संपत्ति से आय हो रही है तो ऐसी स्थिति में आपके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आवश्यक है.विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक के खर्च करने पर आपको इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी है.

    ITR फाइल न करने पर हो सकते हैं ये बड़े नुकसानगौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए बिना पेनाल्टी के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 जुलाई 2024 है. अगर आप 31 जुलाई के बाद आईटीआर फाइल करते हैं तो 5 लाख रुपये की सालाना इनकम पर आपको 1000 रुपये का फाइन देना होगा.

    Post Views: 2,135

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवैज्ञानिकों की इस खोज से अब इंसानों का दिमाग पढ़ लिया जाएगा……
    Next Article ऑनलाइन गेमिंग पर हो सकता है बड़ा फैसला जीएसटी की अगली मीटिंग में…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लोकसभा में गूंजा प्रदेश की इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करने का मुद्दा, बृजमोहन अग्रवाल बोले- डिजिटल इंडिया का लाभ हर गांव-पंचायत तक पहुंचे…

    August 12, 2026

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    August 12, 2026

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

    August 12, 2026

    यहां के तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लोकसभा में गूंजा प्रदेश की इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करने का मुद्दा, बृजमोहन अग्रवाल बोले- डिजिटल इंडिया का लाभ हर गांव-पंचायत तक पहुंचे…
    • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा प्रदेश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..
    • यहां के तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप…
    • रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से रचाई शादी, 10 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी दोनों के इतने बच्चे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?