Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IMD का बड़ा अलर्ट इन 13 राज्यों में आज भारी बारिश और तूफान का खतरा…
    समाचार

    IMD का बड़ा अलर्ट इन 13 राज्यों में आज भारी बारिश और तूफान का खतरा…

    By Tv36 HindustanJuly 5, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के कई राज्यों में पड़ रही गर्मी से अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ सकता है। इतना ही नही बल्कि इसके प्रभाव से आने वाले अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने कहा है, कि आने वाले अगले 8 घंटों के अंतराल में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा समेत 13 राज्यों में भारी बारिश होने की वजह से अलर्ट जारी किया है।
    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
    IMD ने यह कहा है, कि इस के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी वर्षा की भी हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका जताई है। आपको बताते चले कि आज से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होगा जिसके चलते मौसम विभाग ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि दिल्ली में आज से भारी बारिश और तेज आंधी का दौर शुरू हो सकता है।
    जिससे कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको बता दें,कि आज से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। इसके साथ ही आज सुबह से हल्की बारिश भी शुरू हो सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग के दूारा अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने यह भी कहा कि इस के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी वर्षा की भी हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका जताई है।

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के होने की आशंका
    मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आपको बता दें, कि मौसम विभाग मे अनुमान लगाते हुए कहा है, कि 5 से 10 जुलाई यानी आज से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश लगातार जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5-6 जुलाई को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश के होने की आशंका बताई जा रही है।

    इसके आलावा 7 से 10 जुलाई के बीच में पूर्वी उत्तर प्रदेश और 8 से 10 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं इलाकों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बादल के गर्जने और इसके साथ ही बिजली के गिरने की भी संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम के दौरान सतर्क रहने की दी सलाह
    बिहार में रुक-रुककर बारिश होने की आशंका जताते हुए मौसम विभाग के यह बताया कि बिहार राज्य के विभिन्न हिस्सों में 5 से 10 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है। लेकिन कहीं-कहीं पर 6-7 जुलाई और 10 जुलाई को भी भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में 5 से 8 जुलाई के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बादलों के गर्जन और बिजली के गिरने की भी संभावना बतायी जा रही है। मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बिगड़ते मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

    हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। IMD के अनुसार,हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 5 से 10 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 6 और 7 जुलाई को कहीं-कहीं जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि कई स्थानों पर 5 जुलाई तथा 8-9 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें, कि लगातार बारिश होने की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें प्रभावित हो सकते है।
    जानिए झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
    झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 जुलाई के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 5 से 7 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

    राजस्थान में कई इलाकों में अलर्ट जारी
    IMD के अनुसार, राजस्थान में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। इसना ही नही इस बीच में 5 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के कई अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर भी जारी रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 5 से 9 जुलाई के दौरान भारी वर्षा के होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 5 से 10 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

    पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 जुलाई और 9 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो 8 जुलाई और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बताई है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी 6 से 8 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं इलाकों में भारी बारिश लगातार हो सकती है।

    Post Views: 375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर…
    Next Article चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा इस तरह तैयार होगी मुख्यमंत्री साय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या आपने देखी ‘Kissing Car’गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने ठोका इतने का जुर्माना…

    August 25, 2026

    बारिश में दही खाते समय इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगड़ सकती है सेहत…

    August 25, 2026

    तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ पर कहानी चोरी का आरोप, रिलीज से पहले बढ़ा विवाद…

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन किया…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आपने देखी ‘Kissing Car’गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने ठोका इतने का जुर्माना…
    • बारिश में दही खाते समय इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगड़ सकती है सेहत…
    • तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ पर कहानी चोरी का आरोप, रिलीज से पहले बढ़ा विवाद…
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन किया…
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का ये भरोसा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?