Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमेरिका में पिछले 170 साल से मंगलवार के दिन ही राष्ट्रपति का चुनाव होता आ रहा है, क्या है वजह और क्यों हो रहा अब विरोध; यहां जाने…
    News

    अमेरिका में पिछले 170 साल से मंगलवार के दिन ही राष्ट्रपति का चुनाव होता आ रहा है, क्या है वजह और क्यों हो रहा अब विरोध; यहां जाने…

    By Tv 36 HindustanOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है. 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होगा. उस दिन मंगलवार है. दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका में पिछले 170 साल से मंगलवार के दिन ही राष्ट्रपति का चुनाव होता आ रहा है. इसकी शुरुआत साल 1840 के दशक में हुई थी. साल 1845 में US कांग्रेस ने एक कानून बनाया, जिसके तहत राष्ट्रपति चुनाव के लिए नवंबर के पहले हफ्ते का मंगलवार तय किया गया.1845 से पहले कैसे होता था चुनाव?1845 में चुनाव के लिए दिन निर्धारित करने से पहले अमेरिका के प्रत्येक राज्य (US President Election History) को दिसंबर के पहले बुधवार से पहले 34 दिन की अवधि के भीतर अपनी सहूलियत के मुताबिक किसी भी दिन चुनाव कराने की अनुमति थी.

    वो अपनी सुविधा और स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक चुनाव की तारीख तय कर सकते थे.क्यों नवंबर का मंगलवार तय किया गया1840 से पहले कंट्री सीट्स पर अलग-अलग दिन मतदान होता था. उन दिनों संचार और आवागमन की बहुत खास सुविधा नहीं थी. ऐसे में इस बात का डर नहीं था कि किसी एक सीट के मतदान का दूसरी सीट के मतदान पर असर पड़ सकता है या राय प्रभावित हो सकती है. हालांकि 1840 के बाद रेल, रोड, टेलीग्राफ वगैरह की शुरुआत के साथ इसकी आशंका बढ़ गई कि अलग-अलग दिन मतदान से वोटर्स इनफ्लुएंस हो सकते हैं. इसे रोकने के लिए यूनिफॉर्म इलेक्शन डेट का प्रावधान किया.

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए महीना और दिन तय करते हुए कई पहलुओं पर विचार किया गया और फिर तय किया गया कि नवंबर का महीना चुनाव के लिए सबसे बेहतर रहेगा. क्योंकि नवंबर से पहले अमेरिका में लगभग सारे फसलों की कटाई हो जाती है. एक तरीके से किसान अपने कामकाज से फ्री हो जाते हैं और मतदान करने जा सकते हैं. तब तक ज्यादा ठंड भी नहीं पड़ती है. नवंबर के बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाती है, जबकि नवंबर से पहले गर्मी और किसानी का सीजन होता है. इसलिए चुनाव के लिए नवंबर का महीना सबसे बेहतर माना गया.राष्ट्रपति चुनाव (America President Election) के लिए महीना तय कर लिया गया तो फिर दिन चुनने की बारी आई.

    पहले वीकेंड पर चुनाव कराने पर चर्चा हुई, लेकिन शनिवार-रविवार को ज्यादा अमेरिकी ट्रैवेल करना पसंद नहीं करते हैं. इसलिये वीकेंड पर चुनाव का विचार त्याग दिया गया. रविवार को एक और दिक्कत थी. उस दिन ज्यादातर लोग चर्च जाया करते थे. सोमवार का दिन यात्रा के लिए छोड़ दिया गया. उन दिनों दूर-दराज के राज्यों में पोलिंग बूथ काफी दूर बनते थे. आवागमन का साधन नहीं था. इसलिये मतदाताओं को काफी यात्रा कर पोलिंग स्टेशन तक पहुंचना पड़ता था. इस तरह मंगलवार को चुनाव कराने का फैसला हुआ. तबसे मंगलवार को चुनाव होता आ रहा है

    .अब मंगलवार का क्यों हो रहा विरोधहाल के सालों में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव कराने का विरोध हो रहा है. एक तबका इसको लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन तक चला चुका है. मंगलवार को चुनाव के विरोध के पीछे सबसे तर्क ये है कि ये वर्किंग डे होता है. ऐसे ज्यादातर युवाओं को काम के बीच वोटिंग के लिए समय निकालना मुश्किल होता है.

    Post Views: 1,575

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेड लिस्ट में डाल दिया गया है काले हिरण को; जाने भारत में कहां-कहां पाया जाता है यह…
    Next Article सामान्य अल्कोहल से कैसे अलग है औद्योगिक शराब, क्या हो अगर पी ले तो; जानें अल्कोहल कितने प्रकार की होती है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?