अभिषेक तिवारी
पाली : पाली तहसील कार्यालय हरदी बाजार में तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक एवं राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कवर उपस्थित हुए साथ ही में पूर्व विधायक बोधराम कवर जनपद सदस्य पाली दुलेश्वरी शिदार जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह जिला पंचायत सदस्य व सभापति प्रेम चंद पटेल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन राठौड़ ब्लॉक उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला रमेश अहीर, गोपाल यादव, सैयद कलाम, रामशरण कवर ,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगत राम साहू, चंद्रहास राठौर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरसेन गृह निर्माण मंडल अधिकारी एवं इंजीनियर तहसीलदार एसके पैकरा, उप पंजीयक तहसील के स्टाफ एवं कर्मचारी अधिवक्ता संघ के सभी वकील एवं स्टाफ एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे.

विधायक पुरुषोत्तम कवर एवं पूर्व विधायक बोधराम कंवर ने श्रीफल तोड़कर भूमि पूजन किया जिसमें विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि तहसील बनाने में आसपास के ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य की लिए पाली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी यह काम यहीं पर हो जाएगा और उनको इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोधराम ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत दिनों से हरदीबाजार को तहसील बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा था बीच में भाजपा शासन आ जाने के कारण कुछ लेट हो गई आखिरकार कांग्रेस की सरकार आते ही आज हरदी बाजार को तहसील बनाया गया इसकी भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि ₹71,12000 से भवन बनेगी जिससे लोगों को कहीं जाना नहीं पड़ेगा सभी का काम यही हरदीबजार से हो जाएगी ।