सूरजपुर/ सूरजपुर जिला में कुछ साल पहले लखनऊ से एक चिटफंड कंपनी आवास एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड लखनऊ के नाम से सूरजपुर जिला के लोगों को आपके पैसे को डबल करके दिया जाएगा नाम से लाखों रुपए ठग कर लखनऊ भाग जाती है जिसके बाद जिन लोगों ने कंपनी में अपना जमा पूंजी इस उम्मीद से लगाया हुआ था कि हमें डबल मिलेगा वह सब का पैसा कंपनी में डूब जाता है वही लोग इसकी शिकायत लेकर सूरजपुर थाना और विश्रामपुर थाना सूरजपुर एसपी ऑफिस कलेक्टर ऑफिस तक भी गए लेकिन आज तक किसी को न्याय नहीं मिला क्योंकि कंपनी का मालिक एक दौलतमंद आदमी है ।
आज करीब 5 साल के बाद लोग हमारे चैनल के पास आए अपनी परेशानी लेकर कि हमें कहीं ना कहीं से न्याय की उम्मीद है वहीं बिश्रामपुर के पाउयापारा की रहने वाली एक युवती ने हमें बताया कि उसके पिताजी ने भी इस कंपनी में 15 लाख रूपए लगाए थे इसी उम्मीद में कि हमारे बच्चों का भविष्य बन सके लेकिन कंपनी पैसे लेकर भाग गई अब युवती के पिता जी भी खत्म हो गए हैं और अब युवती के घर में खाने पीने के लिए भी पैसे नहीं है दर-दर भटकती हुई युवती अपनी मां और भाई के साथ कई बार पुलिस स्टेशनों के चक्कर काट चुकी है और कई बार वह लखनऊ इस कंपनी के मालिक तक मिलने के लिए गई जो कि कभी ना मिला और ना इसको कभी पैसा दिया गया ऐसे और भी कई लोग हैं जो इस कंपनी के झांसे में आ चुके हैं अब लोगों की उम्मीद छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी से है कि वह हमें इस फ्रॉड कंपनी से पैसा दिलवाए और इन जैसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ।
वहीं युवती और उसकी मां हमारे चैनल के माध्यम से अपनी आपबीती सुनाते सुनाते भावुक हो गई और कहने लगी की अब हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।