Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बीमारी में शरीर के अंदर ही बनने लगता है शराब, नशा होता है बहुत ज्यादा…
    News

    इस बीमारी में शरीर के अंदर ही बनने लगता है शराब, नशा होता है बहुत ज्यादा…

    By Tv 36 HindustanSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. यही वजह है कि हर समझदार व्यक्ति सलाह देता है कि शराब से दूरी बना लो. लेकिन क्या हो अगर शराब अपने आप शरीर के अंदर ही बनने लगे. सिर्फ शराब बनने ही ना लगे, बल्कि उससे खतरनाक नशा भी होने लगे. जी हां, ये बात झूठ नहीं बल्कि सच है. इस धरती पर कुछ इंसान ऐसे हैं, जिनके शरीर के भीतर ही शराब बनती है और इससे उनको नशा भी होता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

    कैसे शरीर के अंदर बनने लगती है शराबदरअसल, शरीर के अंदर शराब बनने की वजह एक दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी को ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम (Auto-brewery syndrome) कहा जाता है. ये बीमारी बेहद रेयर है, इसमें व्यक्ति का शरीर अपने अंदर अपने आप ही शराब (एथेनॉल) बनने लगता है. इसे गट फ़र्मेंटेशन सिंड्रोम (Gut fermentation syndrome) के नाम से भी जाना जाता है.

    अब जानिए कि आखिर शरीर में शराब बनती कैसे है. दरअसल, इस बीमारी के समय शरीर के अंदर मौजूद कार्बोहाइड्रेट या शर्करा में मौजूद कण, खमीर (yeast) के साथ क्रिया कर के एथेनॉल में बदल जाते हैं. इसकी वजह से शरीर के अंदर एथेनॉल यानी शराब बनने लगती है. इसकी वजह से अक्सर बीमार व्यक्ति शराब के नशे में रहता है.ये भी पढ़ें: यहां बियर के स्विमिंग पूल में नहाते हैं लोग, हर कोई लेता है इसके मजेपूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझिएदरअसल, ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम की प्रक्रिया व्यक्ति के पाचन तंत्र के अंदर होती है. इसे ऐसे समझिए कि जब कोई व्यक्ति खाना खाता है, खासकर अगर वह खाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो, तो उसके पाचन तंत्र में मौजूद खमीर या फ़ंगस इन तत्वों को शराब में बदलने लगता है. आमतौर पर यह प्रक्रिया छोटी आंत और बड़ी आंत में होती है.

    आपको बता दें, शरीर के अंदर मौजूद खमीर का प्रकार, वही होता है जिसका इस्तेमाल बीयर और अन्य अल्कोहलिक ड्रिंक्स को बनाने में किया जाता है. आंतों में शराब बनने के बाद, यह खून में मिल जाता है और इंसान दिनभर नशे में रहता है. अभी हाल ही में बेल्जिएम में एक ऐसा ही केस सामने आया था. एक व्यक्ति ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम से ग्रसित था और उसके शरीर के अंदर अपने आप ही शराब बन रहा था.

    Post Views: 1,430

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां पेड़ों के नीचे बैठकर यात्री करते हैं फ्लाइट का इंतजार, दुनिया का सबसे छोटा एयरपोर्ट…
    Next Article वित्त मंत्री ने सुनाया जीएसटी काउंसिल का फैसला, अभी सस्ता नहीं होगा इंश्योरेंस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?