Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस जिले में बेटी को दहेज में दिए जाते हैं ‘नागराज’, जानिए इस अनूठी परंपरा के बारे में…
    समाचार

    इस जिले में बेटी को दहेज में दिए जाते हैं ‘नागराज’, जानिए इस अनूठी परंपरा के बारे में…

    By Tv 36 HindustanAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दहेज में जहरीले सांप देने की इस प्रथा का चलन आज भी हमारे देश के छत्तीसगढ़ राज्य में है. छत्तीसगढ़ की संवरा जनजाति में आज भी पैसों और गाड़ी के बजाए दहेज में जहरीले सांपों को दिया जाता है.हम बात कर रहे हैं कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित मकुनपुर गांव की, जहां पिछले 40 सालों से संवरा जनजाति के लोग निवास करते हैं.

    संवरा जनजाति का जहरीले सांपों से गहरा नाता है. सांप ही इस जनजाति के जीविकोपार्जन का एक महत्वपूर्ण जरिया हैं. इनके छोटे-छोटे झुग्गियों को देखकर समझा जा सकता है कि इनकी जीवनशैली कैसी होगी? इस जनजाति के लोग रोजगार के लिए सिर्फ सांपों पर ही आश्रित हैं.जगह-जगह जाकर सांपों को दिखाना ही संवरा जनजाति का मुख्य पेशा है. इसी को यह अपना रोजगार मानते हैं.

    सांप दिखाकर करते हैं रोजी-रोटी का जुगाड़

    दरअसल, सांप दिखाकर घर के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करना ही इनका काम है. भले ही ये लोग चार पैसे कमाने के लिए कोई और भी काम करें, लेकिन सांप लेकर घूमना और भीख मांगना इनकी पुश्तैनी परंपरा है, जिसे इनको मानना ही होगा. आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि इस समुदाय में जब भी विवाह होता है तो लड़की पक्ष द्वारा दहेज के तौर पर जहरीले सांप दिए जाते हैं. सांप देने का मकसद ही यही है कि सांप दिखाकर यह लोग अपनी जीविका चला सकें.

    संवरा जनजाति के पास आज भी पक्का घर नहीं है. जनजाति के लोग झुग्गी-झोपड़ी डालकर किसी तरह से गुजर-बसर कर रहे हैं.

    सालों से सांप पकड़ने का काम कर रहे

    वैसे तो छत्तीसगढ़ में अनेकों जाति-जनजाति के लोग निवास करते हैं. उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए सरकार करोड़ों खर्च भी कर रही है, मगर इस संवरा जनजाति के लोग आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर हैं. इस जगह पर करीब 20 परिवार निवासरत है, लेकिन इन्हें सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, न ही इन के पास रोजगार है और न ही सुरक्षित आशियाना. अगर सरकारी योजनाओं का इन्हें सही लाभ मिलता तो निश्चित तौर पर इनके जीवन स्तर में सुधार होगा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतेज प्रताप यादव को आया RJD कार्यकर्ता पर गुस्सा,गला पकड़ा और दे दिया धक्का, वीडियो वायरल…
    Next Article लॉ स्टूडेंट की बाथरूम में मिली लाश, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…

    June 18, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…
    • UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…
    • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…
    • सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…
    • रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?