नई दिल्ली:– दही-चूड़ा: दही-चूड़ा बिहार का पारंपरिक नाश्ता है, जिसे गर्मियों में आम के साथ भी खाया जाता है। यह काफी फीलिंग होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही यह प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन फूड है।
स्प्राउटेड मूंग: चाट अगर आप कुछ अलग और एनर्जेटिक खाना चाहते हैं, तो आपके लिए स्प्राउट्स सलाद बेस्ट चॉइस है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे बनाने के लिए आप नींबू और सब्जियों के साथ स्प्राउट्स को मिलाकर खा सकते हैं।
पोहा: पोहा एक बहुत ही हल्का नाश्ता है। इसे कंप्लीट न्यूट्रीशियस बनाने के लिए इसमें थोड़ी सब्जी और मूंगफली के साथ बनाएं और परोसने से पहले नींबू का रस जरूर डालें
इडली: दक्षिण भारत की इस लोकप्रिय डिश को पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इसके साथ सांबर या कोकोनट चटनी इसे कंप्लीट फूड बनाती है। फरमेंटेड होने की वजह से यह गट के लिए बहुत अच्छा होता है।
मूंग दाल चिला: मूंग दाल बहुत ही लाइट और इजी टू डाइजेस्ट होता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसमें थोड़ी सब्जियां ऐड करके इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है।
