Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ
    कोरबा

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ

    By Tv36 HindustanOctober 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और सड़क अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। दर्री बराज–बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ और दर्री–सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला में ₹9.11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।

    बेलगिरी नाला पर संकरे पुल की जगह बनेगा उच्चस्तरीय पुल

    कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वर्तमान पुल संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए ₹9.11 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है।कार्य का शुभारंभ होने के साथ इसका निर्माण शुरू हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

    अहिरन नदी पर पुल बनने से भारी वाहनों का दबाव घटेगा

    दर्री बराज–बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का भी शुभारंभ किया गया। बरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि लगभग ₹85 करोड़ की लागत से बरमपुर मोड़ से दर्री बराज तक नई सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है। इसी मार्ग पर पुल बनने से सड़क संपर्क और आवागमन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक लगभग ₹30 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। सड़क और पुल निर्माण कार्य पूरे होने पर बरमपुर क्षेत्र से भारी वाहन दर्री के रास्ते कटघोरा और बालको रिंग रोड की ओर जा सकेंगे। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और सुगम यातायात व्यवस्था कोरबा के विकास की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ होगा।

    कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, पार्षद भानुमति जायसवाल,रामाधर पटेल,मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, हीरू जायसवाल, देवकी साहू, भानु यादव, ओमप्रकाश पटेल,रामधन पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपारदर्शी संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग
    Next Article विदेशी नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का जाल! म्यांमार साइबर ठगी केंद्र में बंधक बनाई गई युवती, कोरबा पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    विदेशी नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का जाल! म्यांमार साइबर ठगी केंद्र में बंधक बनाई गई युवती, कोरबा पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 30, 2026

    पारदर्शी संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग

    October 30, 2026

    श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, 45 हजार बच्चों की हृदय सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क

    October 30, 2026

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेशी नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का जाल! म्यांमार साइबर ठगी केंद्र में बंधक बनाई गई युवती, कोरबा पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
    • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ
    • पारदर्शी संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग
    • श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास, 45 हजार बच्चों की हृदय सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क
    • केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?