Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें….
    समाचार

    दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें….

    By Tv 36 HindustanAugust 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांतों का स्वस्थ और मजबूत होना सबसे जरूरी होता है। हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं सबसे पहले उसका संपर्क हमारे दांतों से ही होता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए जिंदगी भर उनकी देखभाल करना पड़ता है। आज के दौर में खानपान, सही से देखभाल न करने की वजह से दांतों से जुड़ी तमाम समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही हैं। ये समस्याएं कभी-कभी बेहद तकलीफदेह भी हो सकती हैं।

    इसके अलावा अगर आपके दांत स्वस्थ और साफ नहीं हैं तो इसकी वजह से आपके व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दांतों से जुड़ी समस्या होने पर आप सही तरीके से हर चीज का सेवन भी नहीं कर पाते हैं। दांतों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ बर्श करना ही काफी नहीं है। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में भी बदलाव कर सकते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है और आपके दांत स्वस्थ हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर की तरह ही स्वस्थ दांत भी जरूरी हैं।सेब- सेब खाने से दांत साफ होते हैं और सांसों की बदबू से भी राहत मिलती है। सेब की रेशेदार छिलके और गूदा टूथब्रश का काम करते हैं और दांतों में चिपके प्लेक को दूर करते हैं। सेब में मौजूद अम्लता से सांस की बदबू का कारण बनने वाले खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है। सेब को हमेशा छिलका के साथ खाएं क्योंकि फाइबर से भरा होता है जो दांतों और मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है।

    स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड का लेवल हाई होता है जो अक्सर कुछ प्रकार के टूथपेस्ट में पाया जाता है। मैलिक एसिड एक नैचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और दांतों की जड़ों में जमा गंदगी को साफ करता है। स्ट्रॉबेरी में साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है और इनेमल को कमजोर करता है।गाजर- सेब की तरह गाजर में भी फाइबर भरे होते हैं और इसे खाने से दांतों पर जमा प्लेक खत्म होता है जिससे चमक आती है। गाजर के सेवन से लार का उत्पादन भी बढ़ता है। जो स्वाभाविक रूप से दांतों को साफ करता है। दांतों की सफाई के अलावा गाजर में कई विटामिन भी होते हैं, जो मसूड़े की सूजन से लड़ते हैं।

    प्याज- प्याज में पावरफुल एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह में कुछ ऐसे बैक्टीरिया को मार सकते हैं जो दांतों की सड़न पैदा करते हैं। इसके प्रभाव को देखने के लिए आपको प्याज को सलाद के रूप में खाना चाहिए।
    तरबूज- तरबूज में स्ट्रॉबेरी से ज्यादा मैलिक एसिड होता है। मैलिक एसिड आपके दांतों को हल्का करने और लार उत्पादन को बढ़ावा देने में सहायक है। तरबूज की रेशेदार बनावट आपके दांतों को स्क्रब करती है, जिससे दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है।
    रेड वाइन- ऐसा माना जाता है कि रेड वाइन में एसिड और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो इनेमल परत को दबा सकते हैं। वाइन पीने से आपके दांत का रंग गहरा हो जाता है। आप अपनी वाइन के साथ पनीर खाकर रेड वाइन के प्रभाव को कम कर सकते हैं। बाद में दांतों को ब्रश करने से भी मदद मिल सकती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराम मंदिर के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला,400 किलो वजन, 4 फीट की चाबी…
    Next Article महिलाओं को चैट पर ‘दिल’ वाली इमोजी भेजना बना अपराध, भेजने पर आपको हो सकती है जेल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…

    August 8, 2026

    Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…

    August 8, 2026

    मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…

    August 8, 2026

    महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    • Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    • मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    • महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?