Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ट्रेनिंग के दौरान हुए दिव्यांग, सेवा से भी बाहर इन कैडेटों का बढ़ाएं मुआवजा और बीमा राशि, SC का…
    समाचार

    ट्रेनिंग के दौरान हुए दिव्यांग, सेवा से भी बाहर इन कैडेटों का बढ़ाएं मुआवजा और बीमा राशि, SC का…

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि सैन्य प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न स्तरों पर विकलांग हुए सैनिकों का न सिर्फ मुआवजा और बीमा राशि बढ़ाए बल्कि ठीक हो चुके और विकलांगता के कारण चिकित्सा बोर्ड द्वारा सेवा से बाहर किए जा चुके कैडेटों के पुनर्वास की योजना भी बनाए। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस पी.के. मिश्रा की पीठ ने गुरुवार को सरकार द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें कहा गया है कि प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता के कारण सैन्य संस्थानों से निकाले गए कैडेटों को ‘पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना’ (ECHS) के तहत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।

    पीठ को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सूचित किया कि 29 अगस्त से ऐसे सभी कैडेटों को ईसीएचएस योजना में शामिल कर लिया गया है। भाटी ने बताया कि उनके लिए एकमुश्त सदस्यता शुल्क भी माफ कर दिया गया है। इस दलील पर गौर करते हुए शीर्ष अदालत ने केंद्र को निर्देश दिया कि पंजीकरण 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। इसने साथ ही इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता रेखा पल्ली को न्यायमित्र नियुक्त किया।

    सभी दिव्यांग कैडेटों को ECHS सुविधा
    पीठ ने कहा, ‘‘भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के सैनिक कल्याण विभाग ने सभी दिव्यांग ‘आउटबोर्ड कैडेटों’ को ईसीएचएस के रूप में चिकित्सा सुविधा प्रदान की है, जिसके लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता। वर्तमान में अधिकारियों द्वारा देय 1,20,000 रुपये का एकमुश्त सदस्यता शुल्क ऐसे दिव्यांग/आउटबोर्ड कैडेटों से नहीं लिया जाता।’’ शीर्ष अदालत ने कहा कि यह सराहनीय है।

    बीमा कवर बढ़ाने के प्रयास करें
    दिव्यांग कैटेडों के आर्थिक लाभ के मुद्दे पर कोर्ट ने 2017 से प्रभावी अनुग्रह राशि (मुआवजे की रकम) पर ध्यान दिया और इसे बढ़ाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि विशेष रूप से मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे केंद्र सरकार बढ़ाए। वर्तमान में लागू बीमा योजना के संबंध में शीर्ष अदालत ने कहा कि यह पर्याप्त नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा कि ‘आउटबोर्डेड’ कैडेटों के लिए बीमा कवर बढ़ाने के प्रयास भी किए जाने चाहिए

    वे पढ़े-लिखे लोग हैं, उनका पुनर्वास कराएं
    न्यायालय ने यह भी कहा कि जिन कैडेट्स को दिव्यांगता के कारण मेडिकल बोर्ड ने सेवा से बाहर कर दिया है, उनके पुनर्वास के लिए उनका पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। पीठ ने दो टूक कहा, ‘‘ये शिक्षित लोग हैं और उन्होंने प्रवेश परीक्षा पास की है। वे किसी न किसी तरह की नौकरी करने में सक्षम हैं। पूर्व सैनिक के रूप में नहीं, लेकिन जहां तक संभव हो सके, उन्हें किसी तरह का डेस्क कार्य दिया जा सकता है।’’
    पिछले महीने SC ने लिया था स्वत: संज्ञान
    सुनवाई के दौरान भाटी ने कोर्ट को बताया कि मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त अनुग्रह राशि के रूप में 12.5 लाख रुपये तथा परिजनों को 9,000 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘1992 से वायुसेना, थलसेना और नौसेना के पास अपना बीमा है जो सदस्यता आधारित बीमा की तरह है। इसलिए कैडेटों को इसमें शामिल किया जाता है। सेना समूह बीमा निधि है। मासिक बीमा प्रीमियम का भुगतान सैन्य कर्मियों द्वारा किया जाता है।’’ शीर्ष अदालत ने दलीलों पर गौर किया और मामले की सुनवाई सात अक्टूबर के लिए टाल दी। शीर्ष न्यायालय ने पिछले महीने एक अखबार की रिपोर्ट पर इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। (

    Post Views: 840

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर घर की दीवार या छत में निकल आया है पीपल का पेड़, तो बिना वास्तु दोष के ऐसे हटाएं, नहीं निकलेगा दोबारा…
    Next Article GST के बाद अब एक और राहत देने का प्लान बना रही सरकार, ट्रंप टैरिफ की टेंशन से कारोबार हो जाएंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…

    August 14, 2026

    MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…

    August 14, 2026

    क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…
    • MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…
    • क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…
    • स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?