: लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की बैठक में कई मसलों को सुलझाया गया. इसके साथ ही भाजपा के खिलाफ रणनीति भी तैयार की गई. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद की घटना पर चर्चा की मांग करने वाले 141 सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया और गठबंधन की समिति के सामने अपने विचार रखे.’लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ना होगा’
खरगे ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गठबंधन आगे बढ़ रहा है, बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए. सांसदों के निलंबन पर खरगे ने कहा कि हमने एक प्रस्ताव पारित किया है कि निलंबन अलोकतांत्रिक है. लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा और हम सभी ऐसा करने के लिए तैयार हैं. हमने संसद की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया
22 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शनउन्होंने कहा कि अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने कई फैसले लिए हैं, जिनमें से 141 सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.सीट बंटवारे पर मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे..
सीट बंटवारे की व्यवस्था पर खरगे ने कहा कि राज्यों में हमारे लोग प्रयास करेंगे और व्यवस्था बनाएंगे. अगर कहीं कोई मुद्दा है, तो गठबंधन के नेता इसे यहां हल करेंगे. चाहे वह तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, बिहार, यूपी हो , दिल्ली हो या पंजाब, सीट बंटवारे पर मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे.INDIA का जनसंपर्क कार्यक्रमभाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सोचते हैं कि शासन करने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं है. हम इस सोच का माकूल जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही देश भर में इंडिया ब्लॉक की कम से कम 8-10 बैठकें आयोजित की जाएंगी.
