Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत-बेल्जियम की दोस्ती हुई और मजबूत, PM मोदी-बार्ट डी वेवर की मुलाकात में रक्षा-ऊर्जा समेत कई बड़े समझौते…
    समाचार

    भारत-बेल्जियम की दोस्ती हुई और मजबूत, PM मोदी-बार्ट डी वेवर की मुलाकात में रक्षा-ऊर्जा समेत कई बड़े समझौते…

    By Tv36 HindustanSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। हैदराबाद हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, समुद्री क्षेत्र, महत्वपूर्ण खनिजों और तकनीक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के बाद भारत और बेल्जियम के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों और MoU का आदान-प्रदान किया गया। दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण और रीसाइक्लिंग तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई।

    रक्षा सहयोग पर भी बड़ा फोकस
    पीएम मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों में रक्षा और सुरक्षा सहयोग को अहम स्तंभ बताया। दोनों देशों ने सैन्य आदान-प्रदान और प्रशिक्षण को बढ़ाने पर सहमति जताई है। साथ ही रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के जरिए आधुनिक रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बेल्जियम के बीच आधुनिक रक्षा उपकरणों पर चल रहे सहयोग का उदाहरण देते हुए स्वदेशी जोरावर टैंक का भी उल्लेख किया। दोनों पक्षों ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और अपराध के खिलाफ सहयोग मजबूत करने की बात कही।

    ग्रीन एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स पर समझौता
    स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम मोदी के मुताबिक, नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ा MoU दोनों देशों के बीच सतत विकास और क्लीन एनर्जी सहयोग को नई गति देगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण और रीसाइक्लिंग में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। दोनों सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी अपनी-अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल कर साझेदारी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं।

    व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य

    भारत और बेल्जियम ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। दोनों देश पारंपरिक हीरा कारोबार से आगे बढ़कर रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आर्थिक साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं। बेल्जियम भारत के लिए यूरोप का एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है। 2025-26 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 13 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। एंटवर्प का हीरा कारोबार भारत-बेल्जियम व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

    समुद्री क्षेत्र और स्टार्टअप सहयोग भी बढ़ेगा

    दोनों देशों ने समुद्री क्षेत्र में क्षमता निर्माण और सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। भारत और बेल्जियम के बीच स्टार्टअप इकोसिस्टम को जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों देश जल्द ही Migration and Mobility Partnership Agreement को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

    आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता

    बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास करते हैं। यूक्रेन और पश्चिम एशिया समेत विभिन्न संघर्षों के जल्द समाधान और शांति के प्रयासों का दोनों देशों ने समर्थन किया। बार्ट डी वेवर की यह भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके दौरे से व्यापार और निवेश के साथ-साथ रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

    Post Views: 90

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस यूनिवर्सिटी के मेस में छात्रों को परोसा जा रहा कीड़े वाला खाना, छात्रों में नाराजगी…
    Next Article राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    गणेश स्थापना के लिए ये 5 वास्तु नियम, जो ऑफिस और दुकान में बढ़ा सकते हैं शुभता…

    September 3, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…

    September 3, 2026

    इस यूनिवर्सिटी के मेस में छात्रों को परोसा जा रहा कीड़े वाला खाना, छात्रों में नाराजगी…

    September 3, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गणेश स्थापना के लिए ये 5 वास्तु नियम, जो ऑफिस और दुकान में बढ़ा सकते हैं शुभता…
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, 6 सितंबर तक चलेगा खेलों का महासंग्राम, प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी ले रहे हिस्सा…
    • भारत-बेल्जियम की दोस्ती हुई और मजबूत, PM मोदी-बार्ट डी वेवर की मुलाकात में रक्षा-ऊर्जा समेत कई बड़े समझौते…
    • इस यूनिवर्सिटी के मेस में छात्रों को परोसा जा रहा कीड़े वाला खाना, छात्रों में नाराजगी…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?