नई दिल्ली :- पेरिस ओलंपिक में आज दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. भारत के खिलाड़ी आज टेबल टेनिस, बैडमिंटन, और तीरंदाजी में अपना जलवा दिखाएंगे. इसके अलावा मनु भाकर आज फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी. जहां, पूरे देश को आज पहले गोल्ड की आस रहेगी. भारत के लिए पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन बैडमिंटन में पीवी सिंधु जर्मनी की रोथ फैबियन के साथ खेलती हुई नजर आएंगी. जबकि मेंस सिंगल में एच एस प्रणय नजर आने वाले हैं. भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के राउंड 32 में जर्मनी की क्लोएत्जर मैक्सी कैरिना के साथ खेलते हुए नजर आएंगी.
