Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत बनाम पाकिस्‍तान है क्रिकेट की ‘असली लड़ाई’ : मैथ्यू हेडन
    खेल

    भारत बनाम पाकिस्‍तान है क्रिकेट की ‘असली लड़ाई’ : मैथ्यू हेडन

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुबई: पाकिस्तान के नए बल्लेबाज़ी सलाहकार मैथ्यू हेडन, बाबर आज़म को प्रमुख बल्लेबाज़ के रूप में देखते हैं, जो टी20 विश्व कप में हर किसी का निशाना बन सकते हैं। हेडन ने साथ ही कहा कि उनका “नेतृत्व” संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की परिस्थितियों में एक मुख्य भूमिका निभा सकता है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह मैच एक ‘असली लड़ाई’ होगी और पाकिस्तान के कप्तान के पास ख़ुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौक़ा होगा।
    हेडन ने कहा, ”बाबर न केवल नेतृत्व के मामले में बल्कि एक प्रमुख बल्लेबाज़ के रूप में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि जैसा कि आपने आईपीएल के माध्यम से देखा है, यूएई में दो प्रमुख कप्तान एमएस धोनी एक तीन आईसीसी ट्रॉफ़ी का विजेता और इयोन मोर्गन एक विश्व कप विजेता थे। भले ही उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था, जैसा कि वह उनके करियर के आंकड़े कहते हैं। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने अपने खिलाड़ियों का नेतृत्व किया और ख़ुद का व्यवहार रखा, वह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि जैसा कि मैंने बताया कि हम परिस्थितियों को देखकर भाग नहीं सकते हैं, यह एक असल लड़ाई है।”
    हेडन ने कहा, ”स्थितियां और ग​लतियां करने के लिए समय बहुत कम है और इसलिए अच्छा नेतृत्व महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मुझे लगता है कि बाबर के पास वह है और वह कप्तान की भूमिका को अच्छे से संभाल सकते हैं। वैसे भी उन्हें उस भूमिका को और बल्लेबाज़ी के अर्थ को समझने की आवश्यकता है। मुझे लगता है वह उम्दा खिलाड़ी हैं और उन्हें निशाना बनाया जाएगा। वह ऐसा खिलाड़ी भी होगा जिसे हर कोई दबाना चाहेगा। एक कप्तान के रूप में और एक बल्लेबाज़ के रूप में भी उन पर अतिरिक्त दबाव आने वाला है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह इन सब चीज़ों के बारे में सोचते हैं, वह ख़ुद को साबित करने में सफल रहेंगे।”
    पाकिस्तान को 24 अक्तूबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के ख़िलाफ़ एक अहम मुक़ाबले में भिड़ना है, जहां पर भारत के पास सभी वनडे और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 100% जीत का रिकॉर्ड है, लेकिन एक उदाहरण ऐसा भी था जब दोनों टीमों ने 2007 के टी 20 विश्व कप में लीग मैच को टाई किया था, जहां भारतीय टीम बॉल आउट में जीती थे।
    हेडन ने 2009 में संन्यास​ लिया और उनके पास अब तक केवल सीमित कोचिंग का अनुभव था। उन्होंने मीडिया में और एक कमेंटेटर के रूप में कभी-कभार काम किया है और विश्व कप में पाकिस्तान के साथ उनका असाइनमेंट उनका पहला बड़ा कोचिंग असाइनमेंट होगा।
    हेडन ने कहा, ”शांति शायद कुछ ऐसी है जिसे मैं अंदर लाना चाहता हूं। शांति की भावना और खेल में नियंत्रण ही बनाना है, क्योंकि विश्व कप इतनी चुनौतीपूर्ण चीज़ है और कई विश्व कप खेलना मेरे जीवन का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैंने जो कुछ सीखा है, वह यह है कि किसी भी कारण से आप हमेशा दबाव में रहते हैं इसलिए आपको इस ओर सोचना नहीं होगा। दबाव में आपको शांत ही रहना होगा।”

    Post Views: 0

    'real battle' India vs Pakistan is the of cricket
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनाथ ने बेंगलुरु में एलसीए तेजस सिम्युलेटर से भड़ी उड़ान
    Next Article IIMC का सत्रारंभ समारोह सोमवार से, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?