राजस्थान| (MiG-21 crashed) राज्य के बाड़मेर में गुरुवार शाम एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के MiG-21 जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई. IAF ने ट्वीट किया की “भारतीय वायु सेना का एक ट्विन सीटर मिग-21 ट्रेनर विमान आज शाम राजस्थान के उत्तरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भर रहा था.”(MiG-21 crashed)
IAF ने जानकारी दी की रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान का एक्सीडेंट हो गया था. दोनों पायलटों को घातक चोटें आई. वहीं आगे शहीदों पर शोक जताते हुए कहा गया की “भारतीय वायु सेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.”एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की, और उन्होने ट्वीट किया है
“राजस्थान में बाड़मेर के पास भारतीय वायु सेना के मिग -21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दो वायु योद्धाओं के नुकसान से गहरा दुख हुआ.
”MiG-21 सोवियत काल का सिंगल-इंजन मल्टीरोल फाइटर/ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट है जो कभी भारतीय वायु सेना के बेड़े की रीढ़ था.विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड खराब है और अगले दशक के भीतर सेवा से वापस लेने की उम्मीद है, उस समय तक इसे और अधिक आधुनिक प्रकारों से बदल दिया जाएगा.