नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन यानी 21 जून ऐतिहासिक बनने को जा रहा है। 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाएंगे। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के तमाम जगहों पर भी योग दिवस का आयोजन होगा। आपको बता दें कि हर साल योग दिवस के अवसर पर अलग अलग थीम निर्धारित की जाती है।इसी बीच भारतीय सेना के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पैंगोंगत्सो में योग किया। पैंगोंग में सेना के जवानों ने योग किया, दिल चुरा लेगा ये वीडियो, आपको बता दें कि वहां इस वक्त तापमान 8 डिग्री है