Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…
    समाचार

    राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…

    By Tv36 HindustanNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के लोगों से दो जरूरी हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल फोन में सेव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन नंबरों को परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी साझा करें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह संदेश साझा किया।

    मुख्यमंत्री ने जिन दो नंबरों को सेव करने की सलाह दी है, उनमें महिलाओं की मदद के लिए 181 और किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 112 शामिल हैं।
    मुश्किल में काम आएंगे नंबर: CM रेखा
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि मुश्किल वक्त में हर सेकंड बेहद अहम होता है। सही समय पर सही नंबर पर कॉल करने से बड़ा बदलाव आ सकता है।

    उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है और हर नागरिक की सुरक्षा हमारी अटल प्रतिबद्धता है। आइए, मिलकर एक सुरक्षित दिल्ली का निर्माण करें।”

    मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन दोनों नंबरों को सिर्फ याद न रखें, बल्कि अपने फोन में सेव करें और परिवार के सदस्यों को भी इनके बारे में बताएं।
    कौन से हैं वे दो हेल्पलाइन नंबर?

    1. 181- महिला हेल्पलाइन

    यह नंबर संकट में फंसी महिलाओं को सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए है। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, परेशानी या सुरक्षा से जुड़े खतरे की स्थिति में महिलाएं इस नंबर पर मदद मांग सकती हैं।

    1. 112- आपातकालीन हेल्पलाइन

    यह पूरे भारत का एकीकृत आपातकालीन नंबर है। इसके जरिए पुलिस, दमकल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं से मदद मांगी जा सकती है।

    कब करें 181 पर कॉल?
    अगर कोई महिला या लड़की घर के अंदर या बाहर किसी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या खतरे का सामना कर रही है, तो वह 181 पर कॉल कर सकती है। इस हेल्पलाइन के जरिए संकट में फंसी महिलाओं को सहायता और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
    किन परिस्थितियों में डायल करें 112?
    112 नंबर का इस्तेमाल कई तरह की आपात स्थितियों में किया जा सकता है। जैसे:

    अपराध या हिंसा: चोरी, मारपीट, अपहरण, हिंसा या किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस सहायता के लिए।

    मेडिकल इमरजेंसी: सड़क दुर्घटना, बेहोशी, सांस लेने में परेशानी या एंबुलेंस की जरूरत पड़ने पर।

    आग लगने की घटना: घर, दुकान या वाहन में आग लगने या किसी व्यक्ति के फंसने पर।

    महिला और बच्चों की सुरक्षा: किसी महिला या बच्चे के खतरे में होने या तत्काल सुरक्षा सहायता की जरूरत पड़ने पर।

    प्राकृतिक आपदा: बाढ़, भूकंप या ऐसी किसी घटना में, जिसमें जान-माल को तुरंत खतरा हो।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था जानिए यहां ब्रह्मा जी के श्राप और देवी सरस्वती से जुड़ी कथा…
    Next Article 4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…

    November 28, 2026

    कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था जानिए यहां ब्रह्मा जी के श्राप और देवी सरस्वती से जुड़ी कथा…

    November 28, 2026

    सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार..

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय…
    • राजधानी रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम…
    • कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था जानिए यहां ब्रह्मा जी के श्राप और देवी सरस्वती से जुड़ी कथा…
    • सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार..
    • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 24 तीर्थयात्रियों का दल रवाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?