
नई दिल्ली: – गैस खत्म हो जाने के बाद सिलेंडर की बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं के काफी जद्दोजहद करना पड़ता है। गैस एजेंसी में जाकर घंटो लाइन में लगना पड़ता है। फिर भी कई बार बुकिंग नहीं हो पाती है। लिहाजा कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच अब इंडियन ऑयल की इंडेन गैस कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इंडेन ने अपने ग्राहकों को मिस्ड कॉल, Whatsapp के जरिए सिलेंडर बुक कराने की सुविधा दी है।