Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारतीय रेलवे ने बीते 10 सालों में सुरक्षा के कई उपाय किए, गंभीर ट्रेन दुर्घटनाओं में आई कमी…..
    News

    भारतीय रेलवे ने बीते 10 सालों में सुरक्षा के कई उपाय किए, गंभीर ट्रेन दुर्घटनाओं में आई कमी…..

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे सिस्टम है, जो अमेरिका, रूस और चीन के बाद आता है. पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सिस्टम का आधुनिकीकरण करने और संचालन की दक्षता और सुरक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं. भारतीय रेलवे ने बीते वर्षों में कई सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है. ट्रेन दुर्घटनाओं में कमी आना इस बात का सबूत है.दुर्घटनाओं में कमी के ग्राफ के अनुसार, गंभीर ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से गिरावट आई है, जो 2000-01 में 473 से घटकर 2022-23 में 40 हो गई. 2004 से 2014 तक, गंभीर ट्रेन दुर्घटनाओं की औसत संख्या प्रति वर्ष 171 थी, जो 2014 से 2024 की अवधि में घटकर 68 प्रति वर्ष हो गई है

    .एक नजर में रेलवे सेफ्टीब्रिज सुरक्षा में, एक ब्रिज प्रबंधन प्रणाली (BMS) वेब-आधारित आईटी एप्लिकेशन विकसित की गई है, जो ब्रिज सूचना को 24×7 प्रदान करती है. नई तकनीकों का उपयोग ब्रिज निरीक्षण के लिए किया जाता है, जैसे निरंतर जल स्तर मॉनिटरिंग, ड्रोन निरीक्षण, और नदी के तल का 3D स्कैनिंग.रोलिंग स्टॉक की सुरक्षा में सुधार के लिए, ऑनलाइन मॉनिटरिंग ऑफ रोलिंग स्टॉक सिस्टम (OMRS) और व्हील इम्पैक्ट लोड डिटेक्टर (WILD) जैसी उन्नत तकनीकें अपनाई गई हैं.

    रेलिंग स्टॉक पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) टैग लगाए गए हैं ताकि ऑटोमेटिक ट्रैकिंग संभव हो.सेफ्टी के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए?1. भारतीय रेलवे ने ट्रेन संचालन की सुरक्षा में सुधार के कई उपाय लिए हैं. इनमें से एक महत्वपूर्ण उपाय था राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष (RRSK) का शुरू किया जाना. इसमें 2017-18 में 1 लाख करोड़ रुपये लगाकर सेफ्टी एसेट्स को रिप्लेसमेंट, रिन्यूल, अपग्रेड किया गया. यह सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए हितकर साबित हुआ. 2022-23 में, सरकार ने RRSK को और पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया. इसे 45,000 करोड़ रुपये के बजट देते हुए बढ़ाया गया.2. सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों में से एक है KAVACH प्रणाली. यह राष्ट्रीय स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) सिस्टम के रूप में अपनाई गई है. यह सिस्टम लोको पायलट की मदद करता है और अगर पायलट ब्रेक नहीं लगाता है, तो यह सिस्टम अपने आप ब्रेक लगा देता है.

    यह सिस्टम खराब मौसम में भी सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करता है. कवच को अब तक 1,465 Rkm और 121 लोकोमोटिव्स पर लागू किया गया है.3. ट्रेन सुरक्षा में और भी सुधार के लिए 6,586 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) की गई. इसके अतिरिक्त, हाई डेंसिटी रूट्स पर 4,111 RKm पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) लागू किया गया है. 31 अक्टूबर 2023 तक 11,137 गेट्स को सिग्नल के साथ इंटरलॉक किया गया है. सारे ब्रॉड गेज रूट्स पर अन-मैनड लेवल क्रॉसिंग को 2019 के जनवरी तक पूरा कर लिया गया था.4. इसके अलावा, सभी लोकोमोटिव्स में विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस (VCD) लगाया गया, ताकि लोकोपायलट को अलर्ट रखा जा सके, और फॉग सेफ्टी डिवाइस (FSD) को कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में पायलटों को प्रदान किया गया है.5. ट्रैक सुरक्षा के लिए, रखरखाव में एडवांस्ड ट्रैक रिकॉर्डिंग कारों का उपयोग किया जा रहा है, जो पहले से तेज और अधिक विश्वसनीय हैं.

    31 मई 2023 तक, 6,609 स्टेशनों पर पूरा ट्रैक सर्किटिंग किया गया है. रेल के अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग के माध्यम से समस्याओं की पहचान की जा रही है. इससे भी ट्रैक की सुरक्षा की पुष्टि होती है.6. पुल सुरक्षा के मामले में, एक ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), एक वेब-आधारित IT एप्लिकेशन, विकसित किया गया है जो पुल सूचना का 24×7 एक्सेस प्रदान करता है. नई टेक्नोलॉजी जैसे कि पुल के निरीक्षण के लिए निरंतर जल स्तर मॉनिटरिंग, ड्रोन निरीक्षण, और नदी के बेड की 3D स्कैनिंग इत्यादी लागू की गई हैं.7. रोलिंग स्टॉक की सुरक्षा में सुधार के लिए, ऑनलाइन मॉनिटरिंग ऑफ़ रोलिंग स्टॉक सिस्टम (OMRS) और व्हील इम्पैक्ट लोड डिटेक्टर (WILD) जैसी एडवांस्ड तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जो पूर्वानुमानात्मक रखरखाव के लिए हैं. रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग्स को रोलिंग स्टॉक में लगाया जा रहा है, जिससे स्वचालित ट्रैकिंग संभव हो. पारंपरिक ICF डिजाइन कोचों को LHB डिजाइन कोचों से रिप्लेस किए जाने का काम जारी है.सुरक्षा सुधारों का पूरा ब्यौरासुरक्षा से जुड़े कामों पर खर्च 2004-14 में 70,273 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014-24 के दौरान 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं, यानी 2.5 गुना बढ़ गए हैं.

    ट्रैक की नवीकरण पर खर्च 2004-14 में 47,018 करोड़ रुपये था, जो 2014-24 में 1,09,659 करोड़ रुपये हो गए हैं, यानी खर्च 2.33 गुना बढ़ गया है.वेल्ड फेल्योर्स 2013-14 में 3,699 से कम करके 2023-24 में 481 हो गए हैं, यानी 87% कम हो गए हैं.रेल फ्रैक्चर्स 85% कम हो गए हैं. 2013-14 में 2,548 से घटकर 2023-24 में 383 हो गए हैं.लेवल क्रॉसिंग (LC) करने वाली सड़कों को हटाने पर खर्च 2004-14 में 5,726 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014-24 में 36,699 करोड़ रुपये पहुंच गया है, यानी 6.4 गुना बढ़ोतरी.अनमैन्ड लेवल क्रॉसिंग गेट्स 31.03.2014 को 8,948 थे, मगर अब 0 हो गए हैं. 100% सुधार.रोड ओवर ब्रिज की निर्माण 2.9 गुना बढ़ गया है. 2004-14 में 4,148 से बढ़कर 2014-24 में 11,945 हो गए हैं.ब्रिज सुधार पर खर्च 2004-14 में 3,919 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014-24 में 8,008 करोड़ रुपये हो गए हैं, यानी दोगुना बढ़ा है.इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (स्टेशन्स) 2004-14 में 837 से बढ़कर 2014-24 में 2,964 हो गए हैं, यानी 3.5 गुना वृद्धि

    .ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग 2004-14 में 1,486 किलोमीटर से बढ़ाकर 2014-24 में 2,497 किलोमीटर कर दिया गया है. यह 1.67 गुना बढ़ोतरी है.फॉग पास सेफ्टी डिवाइस 31.03.14 को 90 से 31.03.24 को 19,742 हो गए हैं. यह 219 गुना उछाल है.LHB कोच की विनिर्माण 2004-14 में 2,337 से बढ़कर 2014-24 में 36,933 हो गए हैं, यानी 15.8 गुना बढ़ गए हैं.AC कोच में फायर और स्मोक डिटेक्शन सिस्टम के प्रावधान 2014 में 0 से बढ़कर 2024 में 19,271 हो गए हैं.

    Views: 2,820
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबालीबुड की हॉट एक्टर मलाइका जैसे कमर और फिगर पाने के लिए इस रूटीन को अपनाएं …
    Next Article सभी नगरीय निकायों का बनेगा डेवलपमेंट प्लान;उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बारिश के पहले सभी नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…

    October 29, 2026

    पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…

    October 29, 2026

    धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…

    October 29, 2026

    खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये बने दुनिया के नंबर-1 T-20 बल्लेबाज, मार्को यानसन ने टेस्ट में रचा इतिहास…
    • पढ़ें करवा चौथ की पूरी कहानी और जानें पूजा में इसका महत्व…
    • धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं जानें मां लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यता…
    • खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित…
    • समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?