Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारतीय टीम ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का घमंड, केपटाउन में रच दिया इतिहास
    खेल

    भारतीय टीम ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का घमंड, केपटाउन में रच दिया इतिहास

    By Tv 36 HindustanJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की है. मुकाबले के दूसरे दिन भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आसानी से 12वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. भारत को सेंचुरियन टेस्ट में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

    भारतीय टीम की केपटाउन में यह पहली टेस्ट जीत रही. इससे पहले केपटाउन में भारत को 6 टेस्ट में 4 बार हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 2 मैच ड्रॉ रहे थे. भारतीय टीम 1992 से साउथ अफ्रीकी जमीन पर द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेलती आ रही है, लेकिन उसने केपटाउन में एक भी टेस्ट जीत हासिल नहीं की थी. अब उसने केपटाउन में जीत का सूखा खत्म किया है. यही नहीं किसी एशियाई देश की केपटाउन में यह पहली टेस्ट जीत रही.

    मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 62 रनों के स्कोर से आगे खेलने उतरी. दूसरे दिन अफ्रीका को पहले ओवर में झटका लगा, जब डेविड बेडिंघम को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया. बेडिंघम सिर्फ 11 रन बना पाए. फिर बुमराह ने काइल वेरिन को भी सस्ते में निपटा दिया. वेरिन के आउट होने के चलते अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन हो गया. वेरिन के आउट होने के कुछ देर बाद मार्करम ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

    उधर बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने 103 के टीम स्कोर पर मार्को जानसेन को आउट करके अफ्रीका को छठा दिया. बुमराह ने फिर केशव महाराज को आउट करके अपना पांचवां विकेट लिया. छह विकेट गिरने के बाद ए़डेन मार्करम ने अकेले मोर्चा संभाल लिया और उन्होंने सिर्फ 99 गेंदों पर अपना शतक जड़ दिया. मार्करम ने 106 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल रहे. मार्करम को मोहम्मद सिराज ने चलता किया. मार्करम के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के बाकी के दो विकेट सस्ते में गिर गए.

    साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रनों पर ही सिमट गई. चूंकि भारत को 98 रनों की लीड मिली थी, ऐसे में साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 79 रनों का टारगेट दिया. भारत की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाए. वहीं मुकेश कुमार को दो, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता हासिल हुई.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Cricket cricket coach cricket match series Hindi news hindinews india Indian team broke the pride of South Africa Today latest news Today news एशियाई टीम चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगे लक्ष्य भारतीय टीम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिले के नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
    Next Article हार्ट अटैक से बचने के लिए जानिए खाने का सही टाइम, शोध से यह बात आई सामने
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…

    November 21, 2026

    नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा

    November 21, 2026

    केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…

    November 21, 2026

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत मंडपम में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां…
    • नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए प्रदेश का नया चेहरा
    • केएल राहुल ने रचा इतिहास SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने, एक साथ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता…
    • शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?