Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चिकन और अंडा नहीं भारतीयों को पसंद आ रही सबसे ज्यादा ये चीज, महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे इसका सेवन, पढ़ें ये हैरान कर देने वाली रिपोर्ट..
    News

    चिकन और अंडा नहीं भारतीयों को पसंद आ रही सबसे ज्यादा ये चीज, महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे इसका सेवन, पढ़ें ये हैरान कर देने वाली रिपोर्ट..

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश में मछली खाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एक रिपोर्ट बताती है कि बढ़ती आय, बदलती डाइट और मछली की बेहतर उपलब्धता के कारण इसको खाने वालों की संख्या में उछाल आया है।

    वर्ल्डफिश इंडिया ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अन्य सरकारी और अंतरराष्ट्रीय निकायों के सहयोग से यह रिसर्च किया। शोधकर्ताओं ने 15 वर्षों में इसे समझने के लिए 2005-06 और 2019-21 के बीच राष्ट्रीय परिवार घरेलू सर्वेक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

    मछली खाने वालों की संख्या 66% से बढ़कर 72.1% हुई

    स्टडी में पाया गया कि 2005-06 और 2019-21 के बीच मछली खाने वालों की संख्या 66% से बढ़कर 72.1% हो गई है। 2005 और 2020 के बीच प्रति व्यक्ति वार्षिक मछली की खपत 4.9 किलोग्राम से बढ़कर 8.9 किलोग्राम हो गई। वहीं, मछली खाने वालों में, प्रति व्यक्ति खपत 7.4 किलोग्राम से बढ़कर 12.3 किलोग्राम हो गई।

    इन 5 राज्यों में खाई जा रही सबसे ज्यादा मछली

    2020 से 2021 के बीच टॉप 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली खाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें लक्षद्वीप पहले नंबर पर है। इसके बाद गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ शामिल है। केरल और गोवा के साथ उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राज्य में मछली खाने के मामले में बढ़ रहे है।

    त्रिपुरा में मछली खाने वालों का प्रतिशत सबसे अधिक था, इसके बाद मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिम बंगाल थे। वहीं, 2019-21 में मछली खाने वालों की हिस्सेदारी हरियाणा में सबसे कम थी, इसके बाद उत्तरी पंजाब और राजस्थान का नाम शामिल था।

    जम्मू और कश्मीर को लेकर हैरान कर देने वाली रिपोर्ट

    हैरान कर देने वाली बात यह है कि जम्मू और कश्मीर में मछली खाने वालों के अनुपात में 20.9% के साथ सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक का स्थान रहा। दिल्ली में खपत 8.7% बढ़ी। वर्ल्डफिश इंडिया के विशेषज्ञ और अध्ययन के प्रमुख लेखक अरुण पडियार ने कहा, जम्मू-कश्मीर में वृद्धि बेहतर कनेक्टिविटी और कोल्ड स्टोरेज नेटवर्क के कारण हो सकती है।

    महिलाओं से अधिक पुरुषों ने खाया मछली

    केरल में लोग सबसे अधिक मछली खाते हैं, 50% से अधिक लोग इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करते हैं। इसके बाद गोवा और पश्चिम बंगाल का स्थान है। इस बीच, असम और त्रिपुरा में साप्ताहिक खपत सबसे अधिक रही। 65.6% महिलाओं की तुलना में 2019-21 में 78.6% पुरुषों ने सबसे अधिक मछली खाई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Indians are liking this thing the most more men than women are consuming it not chicken and eggs Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या है NDPS एक्ट जो बन गई एल्विश यादव के गले की फांस, जानिए कितनी हो सकती है यूट्यूबर को सजा..
    Next Article प्रदूषण के मामले में लगातार चौथी बार टॉप पर दिल्ली, चर्चा में आया बिहार का ये जिला..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…

    April 30, 2026

    रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…

    April 30, 2026

    प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

    April 30, 2026

    एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…
    • रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…
    • प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…
    • एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…
    • सीएम ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने किया जमकर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?