Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीयों ने यहां निवेश कर दिए 68 लाख करोड रुपए, अभी भी बढ़ती जा रही पूंजी…
    News

    भारतीयों ने यहां निवेश कर दिए 68 लाख करोड रुपए, अभी भी बढ़ती जा रही पूंजी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली. निवेश की बात की जाए तो अभी भारतीयों को सबसे ज्‍यादा भरोसा म्‍यूचुअल फंड में दिख रहा है. यहां थोड़ा भी धैर्य दिखाने वाले निवेशकों को अच्‍छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. लांच टर्म की बात करें तो यह सबसे ज्‍यादा रिटर्न देने वाला विकल्‍प भी बन गया है. इसमें भी इक्विटी म्यूचुअल फंड ने अगस्त में भी अपनी मजबूत गति जारी रखी और थीम आधारित योजनाओं से मिले मजबूत योगदान से इनमें 38,239 करोड़ रुपये का निवेश हुआ.एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दर्ज 37,113 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रवाह से यह तीन प्रतिशत अधिक रहा. लगातार 42वें महीने से इक्विटी कोषों में शुद्ध प्रवाह जारी है. कोटक महिंद्रा एएमसी के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री, विपणन तथा डिजिटल व्यापार) मनीष मेहता ने कहा, ‘एसआईपी (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और एनएफओ (नई कोष पेशकश) के प्रवाह के साथ शुद्ध प्रवाह उत्साहजनक बना हुआ है.

    एनएफओ के कारण योजनाओं की क्षेत्रीय/विषयगत श्रेणी में मजबूत प्रवाह देखा गया.’ये भी पढ़ें – म्यूचुअल फंड से अच्छा ‘निफ्टी बीईएस’! 280 रुपये में शेयर बाजार की सारी कंपनियों में एक साथ निवेश, जानिए कैसेएनएफओ से खुलते हैं नए रास्‍तेएनएफओ निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में एकमुश्त राशि आवंटन करने का पसंदीदा विकल्‍प लग रहा है. इन योजनाओं में निर्धारित समय अवधि में निवेश के लिए लचीलापन होता है. कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1.9 लाख करोड़ रुपये था.अब तक कुल कितना निवेशइन निवेश के साथ उद्योग के प्रबंधन के तहत शुद्ध परिसंपत्तियां अगस्त के अंत में बढ़कर 66.7 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जो जुलाई के अंत में 65 लाख करोड़ रुपये थीं. समीक्षाधीन महीने में इक्विटी स्कीम, सेक्टर या थीमैटिक फंड ने सबसे ज्यादा 18,117 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आकर्षित किया.

    इस खंड में निवेश जुलाई में 18,386 करोड़ रुपये और जून में 22,352 करोड़ रुपये रहा था.डेट फंड में भी जमकर लगाए पैसेनिवेशकों की ओर से अगस्त में ऋण-उन्मुख योजनाओं यानी डेट फंड में 45,169 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो पिछले महीने के 1.2 लाख करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत कम है. इसकी वजह यह रही कि अब डेट फंड पर सरकार ने इंडेक्‍सेशन का लाभ देना बंद कर दिया है. हालांकि, अब भी लंबी अवधि के लिए निवेशकों को डेट फंड पर ज्‍यादा भरोसा है.

    Post Views: 1,165

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर साइकोलॉजिस्ट से जानिए सुसाइड से बचने के तरीके…
    Next Article भारत में एपल आईफोन की मेकिंग किस तरह देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बदल रही,जानें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?