Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंडिगो और एयर इंडिया ने बांग्लादेश के लिए रद्द की उड़ानें……..
    News

    इंडिगो और एयर इंडिया ने बांग्लादेश के लिए रद्द की उड़ानें……..

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश में आए संकट के बाद भारत अपने नागरिकों को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है. इस कड़ी में एयर इंडिया ने बांग्लादेश जाने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया है. इस संबंध में एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया.एयर इंडिया ने X पर लिखा, बांग्लादेश में उभरती स्थिति के मद्देनजर हमने ढाका आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द किया है. स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं. ढाका से आने-जाने उन यात्रियों की मदद कर रहे हैं जिनकी फ्लाइट टिकट कन्फर्म थी.जारी की हेल्पलाइन

    एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए कहा, ‘रिशेड्यूलिंग और कैन्सलेशन चार्ज में हम एक बार की छूट भी दे रहे हैं. हमारे मेहमानों और चालक दल की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. अधिक जानकारी के लिए, हमें 011-69329333 / 011-69329999 पर संपर्क कर सकते हैं.’वहीं इंडिगो ने ढाका के लिए कल (06 अगस्त) की अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. कई ट्रेनें भी हुईं रद्दबांग्लादेश में जारी बवाल के बीच रेलवे ने भी ट्रेन कैंसिल करने का फैसला किया है. इस कड़ी में भारत से बांग्लादेश जाने वाली ट्रेनों को मंगलवार (06 अगस्त) तक कैंसिल कर दिया गया है. कई रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेन सेवा मंगलवार के बाद भी रद्द रह सकती है. ये ट्रेनें हुई रद्दट्रेन नंबर 13109/13110 (कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-ईआर, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक कैंसिल.

    ट्रेन नंबर 13107/13108 (कोलकाता-ढाका-कोआ, मैत्री एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-बांग्लादेश, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक कैंसिल.ट्रेन नंबर 13129/13130 कोलकाता-खुलना-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-ईआर, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक कैंसिल.13131/13132 (ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका, मिताली एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-एनएफआर, 21.07.2024 से कैंसिल.दिल्ली में बढ़ी सुरक्षाबांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बाद दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है. दिल्ली में पुलिसकर्मियों ने बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर बैरिकेडिंग की है. दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है और आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए हैं.

    Post Views: 1,100

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबांग्लादेश के हालात को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर संसद में दे सकते हैं बयान……
    Next Article राजीव भाटिया के अक्षय कुमार बनने के पीछे है दिलचस्प कहानी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन गिल एंड कंपनी को अब ये करना होगा…

    August 16, 2026

    भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…

    August 16, 2026

    धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा, इतने हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण…

    August 16, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन गिल एंड कंपनी को अब ये करना होगा…
    • भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…
    • धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा, इतने हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण…
    • मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…
    • नियद नेल्ला नार’ से कैसे बदले बस्तर के हालात; छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने के पीछे की ये बड़ी वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?