जाने – माने उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को पहले ‘उद्योग मित्र’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा को इस अवार्ड से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने सम्मानित किया।बता दें, यह आयोजन रविवार को किया जाना है।
एकनाथ शिंदे ने की जमकर तारीफरतन टाटा को सम्मानित करने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं रतन टाटा का यह अवार्ड स्वीकार्य करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके इस फैसले की वजह से अवार्ड की महत्ता पहले से बढ़ गई है। रतन टाटा ने नमक से लेकर एयरलाइन तक हर क्षेत्र में योगदान दिया है। टाटा का मतलब विश्वास और लोग उनपर विश्वास करते हैं।”
