नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, धन लाभ, करियर में सफलता और वैवाहिक खुशियां दिलाने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन श्रद्धा और नियम के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी और चने की दाल अर्पित करें। केले के पेड़ की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। गुरुवार को पीले वस्त्र पहनना और जरूरतमंदों को पीली चीजों का दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दिन नमक का सेवन कम करना और बाल या नाखून नहीं काटना शुभ माना जाता है।
विवाह में देरी, नौकरी में बाधा या आर्थिक तंगी से परेशान लोग विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मंदिर में घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इन अचूक उपायों को करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई परेशानियां दूर होने लगती हैं।
