Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर
    गैजेट

    4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    4 जी डाउनलोड स्पीड में जियो अव्वल, वीआई दूसरे और एयरटेल तीसरे पायदान पर

    दूरसंचार सेवायें देने वाली देश की तीन प्रमुख निजी दूरसंचार कंपनियों की इस वर्ष सितंबर महीने में 4 जी की स्पीड में बढोतरी तो हुयी है लेकिन डाउनलोड के मामले में जहां रिलायंस जियो सबसे आगे हैं वहीं अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया ने अव्वल स्थान हासिल किया है।

    दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख तीन कंपनियों की 4जी स्पीड में उछाल देखने को मिला है। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    ट्राई के आंकड़ों के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। सितंबर में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.9 एमबीपीएस मापी गई जबकि वीआई इंडिया की स्पीड 14.4 एमबीपीएस तो एयरटेल की स्पीड 11.9 एमबीपीएस मापी गयी है। अगस्त के मुकाबले जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में उछाल देखने को मिला है पिछले माह स्पीड 18.2 एमबीपीएस नापी गई थी। रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है।

    रिलायंस जियो ने प्रतिद्वंदियों से बड़ा अंतर बनाए रखा, सितंबर माह में एयरटेल, रिलायंस जियो से 9एमबीपीएस पिछड़ गया। एयरटेल ने 11.9 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की। अगस्त के मुकाबले उसकी स्पीड 5.5एमबीपीएस बढ़ गई है पर इस बढ़ोत्तरी के बावजूद एयरटेल लगातार पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

    वोडाफोन और आइडिया के विलय के बाद मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं। वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि सितंबर माह में कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 5.4 एमबीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में वी-आई इंडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 14.4 एमबीपीएस नापी गई। वीआई इंडिया ने भारती एयरटेल को तीसरे नंबर पर ढकेल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

    सितंबर में 7.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 6.2 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की सितंबर माह की औसत अपलोड स्पीड 4.5 एमबीपीएस नापी गई।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleतीन दिवसीय आधार हैकाथॉन 28 अक्टूबर से
    Next Article ओप्पो ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया एलिवेट प्रोग्राम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत में आज लॉन्च होगा Free Fire India, कंपनी ने किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे और कहां कर सकते हैं डाउनलोड…

    October 28, 2026

    अब ट्रैफिक संभालने में ऐसे मदद करेगा AI रोबोट ‘दक्ष’ पुलिस को मिलेगी राहत…

    October 11, 2026

    आईटीआई और पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस लर्निंग पर विशेष जोर…

    October 9, 2026

    Meta का नया AI Agent ‘Muse’ लॉन्च अब Instagram पर AI खुद करेगा आपके कई काम पर कितनी सुरक्षित रहेगी आपकी प्राइवेसी…

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…
    • मुख्यमंत्री साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र…
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार
    • धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित
    • महिला बंदियों बालिका गृह की बच्चियों संग डॉ वर्णिका शर्मा ने बांटी दीपावली की खुशियां
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?