Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » छत्तीसगढ़ के IPS आरके विज और एक्टर अक्षय कुमार ट्विटर पर आमने-सामने, जानें क्या हुआ ऐसा?
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ के IPS आरके विज और एक्टर अक्षय कुमार ट्विटर पर आमने-सामने, जानें क्या हुआ ऐसा?

    By Tv 36 HindustanSeptember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ऐलान कर दिया है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे राज्य में सिनेमाघरों को खोल दिया जाएगा. इस घोषणा के बाद न सिर्फ सिनेमा प्रेमी बल्कि स्टार्स और फिल्म मेकर्स भी काफी खुश हैं. अब अगले महीने से बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचने वाला हैं. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया. इसके बाद उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक ट्वीट किया, जिसको देखने के बाद छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजीपी आरके विज (DGP RK Vij) थोड़ा ‘नाराज’ हो गए. हालांकि खिलाड़ी कुमार ने आईपीएस की नाराजगी को जल्द ही दूर भी कर दिया.

    दरअसल, अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘बहुत सारे परिवार आज उद्धव ठाकरे को धन्यवाद दे रहे होंगे! महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाहॉल फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं. अब किसी के रोके न रुकेगी- आ रही है पुलिस.’ #Sooryavanshi #Diwali2021

    इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि इंस्पेक्टर का रोल करने वाले रणवीर सिंह टेबल पर बैठे हैं जबकि सीनियर अफसर का रोल करने वाले अक्षय कुमार और अजय देवगन खड़े हैं.

    तस्वीर देख डीजीपी आरके विज ने अक्षय कुमार के इसी ट्वीट को रिट्वीट किया और चुटकी लेते हुए लिखा- ‘इंस्पेक्टर साहेब बैठे हैं (तन कर) और एसपी साहब खड़े, ऐसे नहीं होता है जनाब.

    स्पेशल डीजीपी आरके विज के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक्टर अक्षय कुमार ने कहा- ‘जनाब ये तो बिहाइंड द सीन फोटो है. हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एकदम प्रोटोकॉल वापस. हमारे महान पुलिस बलों को हमेशा नमन. उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पसंद आएगी.

    अब अक्षय का ये ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि आरके बिज 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में स्पेशल डीजीपी के तौर पर कार्यरत है. आरके विज ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और लगातार तमाम मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रेमिका से रिश्ते रखते हुए ऐन वक्त पर शादी से इनकार करना बलात्कार नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट…
    Next Article ग्रामीणों को चप्पल मारने पर उतर पड़ी महिला सरपंच जाने फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

    October 30, 2026

    कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

    October 30, 2026

    अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

    October 30, 2026

    भारी बस्तों से बच्चों की सेहत पर असर: बाल आयोग स्कूल शिक्षा विभाग को NEP 2020 तहत बस्ते का वजन तय करने की अनुशंसा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…
    • कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…
    • अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला मुख्यमंत्री साय…
    • भारी बस्तों से बच्चों की सेहत पर असर: बाल आयोग स्कूल शिक्षा विभाग को NEP 2020 तहत बस्ते का वजन तय करने की अनुशंसा
    • बाल विवाह मुक्त कोरबा का संकल्प बचपन बचाने जिला उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?