Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या ‘समलैंगिक सेक्स’ की वजह से फैल रहा मंकीपॉक्स? WHO का ये अनुमान…
    समाचार

    क्या ‘समलैंगिक सेक्स’ की वजह से फैल रहा मंकीपॉक्स? WHO का ये अनुमान…

    By Tv 36 HindustanJuly 29, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Monkeypox Virus Cases : मंकीपॉक्स अभी धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगा है. कई शहरों में इसके मामले सामने आने के बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अब अलर्ट मोड में आ गए हैं. दुनिया भर में इसके खतरे को बढ़ते देख संयुक्त राष्ट्र एजेंसी भी इसे ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर चुकी है. WHO ने भी मंकीपॉक्स के जोखिम को कम करने के लिए कई तरह की गाइडलाइन्स जारी की हैं जिसमें पुरुषों के सेक्सुअल बिहेवियर से जुड़ी कुछ खास बातें हैं.

    WHO के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि इसका सबसे पहला मामला मई में सामने आया था. इसके बाद से 98% मंकीपॉक्स के मामले गे, बायसेक्सुअल और पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में पाए गए हैं. टेड्रोस ने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, ‘पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों को अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित विकल्प बनाना चाहिए. इसके लिए सेक्सुअल पार्टनर्स की संख्या भी कम करनी चाहिए.’ (Monkeypox Virus Cases)

    WHO प्रमुख ने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रामक मरीज को खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए और किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए. साथ ही किसी भी फिजिकल कॉन्टेक्ट या फिर नए सेक्सुअल पार्टनर बनाने से भी बचना चाहिए. हालांकि, US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सेक्सुअल पार्टनर की संख्या कम करने जैसा कोई सुझाव नहीं दिया है. एजेंसी ने बस मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों से स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट ना रखने की सलाह दी है.

    WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स किसी मरीज, उसके कपड़ों या बेडशीट के संपर्क में आने वाले को भी संक्रमित कर सकता है. स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कमजोर इम्यूनिटी वालों जैसे कि बच्चों या गर्भवती महिलाओं में यह बीमारी अधिक गंभीर हो सकती है. (Monkeypox Virus Cases)

    कंडोम से क्या कम होगा खतरा?

    सील ने कहा कि गे और बायसेक्सुअल लोगों से उनके सेक्सुअल पार्टनर घटाने की बात उन्हीं के समुदाय से आ रही थी. हालांकि ऐसा संदेश सिर्फ कुछ दिनों के लिए था और हम उम्मीद करते हैं कि ये प्रकोप भी बस कुछ समय का ही होगा. सील ने कहा, ‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या कंडोम इस संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद करेगा या नहीं क्योंकि मंकीपॉक्स हर्पीस की तरह करीबी शारीरिक संपर्क से फैलता है. उन्होंने कहा, ‘सेक्स के दौरान होने वाली इंटीमेसी और करीबी ट्रांसमिशन की मुख्य वजह है.’ स्पेन और इटली के वैज्ञानिकों ने मरीजों के सीमेन के सैंपल में मंकीपॉक्स डीएनए का पता लगाया. (Monkeypox Virus Cases)

    UK में मंकीपॉक्स के मरीजों का इलाज करने वाले डॉ ह्यूग एडलर ने कहा कि ये वायरस सेक्स की वजह से फैल रहा है. किसी अनजान के साथ सेक्स करने वाले नेटवर्क इस बीमारी को और फैलाने का काम कर रहे हैं. ऐसी संभावना है कि मंकीपॉक्स हमेशा से ही इसी तरह फैलता रहा हो लेकिन शायद पहले ज्यादा मामले सामने नहीं आए और इसे व्यापक रूप से रिपोर्ट नहीं किया गया. (Monkeypox Virus Cases)

    WHO के मंकीपॉक्स एक्सपर्ट, रोसमंड लुईस ने कहा कि जो पुरुष पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं, उनमें इस संक्रमण का सबसे अधिक खतरा होता है. मंकीपॉक्स के लगभग 99% मामले पुरुषों में होते हैं, और उनमें से कम से कम 95% मरीज पुरुष होते हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं. पिछले हफ्ते न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी में भी पाया गया कि 98 प्रतिशत संक्रमित लोग गे या बायसेक्सुअल थे, और 95 प्रतिशत मामले सेक्सुअल एक्टिविटी से फैले थे.

    पहले मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों से वायरस औसतन एक से भी कम व्यक्ति में पहुंचता था, यही वजह है कि इसके पिछले प्रकोप अतने व्यापक रूप से नहीं फैले थे. लुईस ने कहा कि मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति अब वायरस को अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्षम हो सकता है क्योंकि चेचक का वैक्सीनेशन कम होने से ग्लोबल इम्यूनिटी भी घट गई है. (Monkeypox Virus Cases)

    कैसे फैल रहा है मंकीपॉक्स-

    हालांकि मंकीपॉक्स मुख्य रूप से सेक्स के दौरान फैल रहा है लेकिन फिर भी कोई भी व्यक्ति करीबी शारीरिक संपर्क के जरिए भी इस वायरस की चपेट में आ सकता है. इसमें संक्रमित व्यक्ति के परिवार में एद-दूसरे को गले लगना और किस करना भी शामिल है. ये संक्रमित व्यकित का तौलिया या बिस्तर शेयर करने से भी हो सकता है. इस समय मंकीपॉक्स के कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी इस वायरल से संक्रमित हो रहे हैं हालांकि ऐसे मामले अभी बहुत कम हैं.अगर घाव संक्रमित व्यक्ति के मुंह में हो तो मंकीपॉक्स ड्रॉपलेट्स से भी फैल सकता है लेकिन इसकी संभावना भी तब है जब आप संक्रमित व्यक्ति के बिल्कुल सामने खड़े होकर देर तक बातें करें. (Monkeypox Virus Cases)

    मंकीपॉक्स के लक्षण-

    US सीडीसी के अनुसार, ज्यादातर लोग जो मंकीपॉक्स से संक्रमित होते हैं, वो दो से चार सप्ताह में ठीक हो जाते हैं. इस वायरस की वजह से शरीर में रैशेज पड़ जाते हैं जिनसे बहुत दर्द होता है. पहले के मामलों में मंकीपॉक्स फ्लू के समान लक्षणों के साथ शुरू होता था और उसके बाद दाने होते थे जो पूरे शरीर में फैल जाते थे लेकिन वर्तमान प्रकोप में मंकीपॉक्स के लक्षण असामान्य तरीके के हैं. कुछ लोगों को पहले चकत्ते होते हैं फिर फ्लू के लक्षण आते हैं, जबकि कुछ लोगों में बिना किसी फ्लू के लक्षण के ही दाने होते हैं. (Monkeypox Virus Cases)

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकार का बड़ा फैसला ,बाल विवाह हुआ तो पद से हटाए जाएंगे सरपंच, मुखिया
    Next Article जयराम रमेश और पवन खेड़ा को समन, ट्वीट को हटाने का भी निर्देश, जानें पूरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…

    October 14, 2026

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…

    October 14, 2026

    हिंदू धर्म के 6 शुभ प्रतीक, जानें स्वास्तिक से लेकर ॐ और श्री यंत्र का धार्मिक महत्व…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना
    • कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
    • डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…
    • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…
    • निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?