Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तीन दिन तक दिल्‍ली में सभी सरकारी स्‍कूल, कॉलेजों और दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया….
    शीर्ष आलेख

    तीन दिन तक दिल्‍ली में सभी सरकारी स्‍कूल, कॉलेजों और दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया….

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले आठ से 10 सितंबर तक जी20 की बैठक तय है। इस दौरान अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन से लेकर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिन तक की मौजूदगी दिल्‍ली में ही रहेगी। इन सभी की सुरक्षा के मद्देनजर तीन दिन तक दिल्‍ली में सभी सरकारी स्‍कूल, कॉलेजों और दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं कई क्षेत्रों में बाजारों को भी बंद किया जाएगा।

    इस अवधि में दुकानदारों, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों व रेहड़ी-पटरी लगाने वाले गरीब तबके के बीच भारी कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है। जी20 मीटिंग के दौरान क्‍या खुला और क्‍या बंद रहेगा? आइये इसे लेकर हम आपको विस्‍तृत जानकारी दे रहे हैं।जानें क्‍या रहेगा बंद?सबसे ज्‍यादा पाबंदियां नई दिल्‍ली जिले में लागू की गई हैं, नई दिल्‍ली जिले के अंतर्गत आने वाले सभी बाजार इस दौरान पूरी तरह से बंद रखा जाएगा, यहां किसी भी प्रकार की व्‍यवसायिक गतिविधि नहीं होगी, यहां ट्रैफिक मूवमेंट भी सबसे ज्‍यादा प्रभावित रहेगा।

    दिल्‍ली में स्‍कूल व कॉलेजों के अलावा केवल सरकारी दफ्तर ही नहीं बल्कि जी20 बैठक के दौरान तीन दिन तक प्राइवेट दफ्तरों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है, इस दौरान बैंक भी बंद रहेंगे।

    जानें क्‍या खुला रहेगा?लोगों के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े कामकाज पर कोई रोक नहीं रहेगी, दूध, फल, सब्‍जी की सप्‍लाई जारी रहेगी। अस्‍पताल व कैमिस्‍ट की दुकान भी काम करती रहेंगी, मेट्रो सेवाएं इस दौरान पूरी तरह से चलती रहेगी, हालांकि नई दिल्‍ली जिले के अंतर्गत आने वाले चुनिन्‍दा मेट्रो स्‍टेशनों पर लोगों की एंट्री और निकासी को बंद कर दिया जाएगी।ट्रैफिक रूट में भी रहेगी पाबंदी?दिल्‍ली पुलिस की तरफ से पहले ही यह साफ कर दिया गया है कि जी20 बैठक के दौरान नई दिल्‍ली सहित एयरपोर्ट रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है, सभी अतिथि नई दिल्‍ली स्थिति पांच सितारा होटलों में ठहरेंगे, ऐसे में पुलिस अभी से सुरक्षा इंतजामों और ट्रैफिक की आवाजाही को लेकर मोक ड्रिल कर रही है, पुलिस का कहना है कि नई दिल्‍ली और एयरपोर्ट रूट के अलावा अन्‍य किसी रूट पर ट्रैफिक बाधित नहीं रहेगी।

    बस-रेलवे रूट में बदलावदिल्‍ली पुलिस के मुताबिक राजधानी में बस और रेलवे की सेवाएं भी जी20 बैठक के दौरान चालू रहेगी। दिल्‍ली के लिए आने वाली ट्रेन यहां आएंगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर इनके रूट में बदलाव किया जा सकता है, कुछ ट्रेनों को आनंद विहार पर डायवर्ट किया जा सकता है। राजधानी में जी20 बैठक के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी, इसके अलावा अंतरराज्यीय बस सेवा के तहत बाहर से आने वाली बसों के रूट में भी बदलाव हो सकते हैं,

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल ….
    Next Article ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 50 लोग नदी में जा गिरे और तेज बहाव के साथ बह गये, घटना में 9 लोगों की मौत …..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्य में इतने करोड़ का निवेश; ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी प्लांट का उद्घाटन, पीथमपुर को CM ने दी ये सौगात…

    August 20, 2026

    कोरबा में कबाड़ कारोबार को लेकर शिकायत, अवैध गोदाम और चोरी के लोहे की जांच की मांग…

    August 20, 2026

    पोषण आहार में करोड़ों के खेल का आरोप खबर सामने आते ही घोटालेबाज अधिकारियों और कथित दलालों में हड़कंप, मामला दबाने और खबर मैनेज करने की कोशिशों के आरोप…

    August 20, 2026

    इस प्रदेश के हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, हायर-लोयर ज्यूडिशियल सर्विस…

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य में इतने करोड़ का निवेश; ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी प्लांट का उद्घाटन, पीथमपुर को CM ने दी ये सौगात…
    • कोरबा में कबाड़ कारोबार को लेकर शिकायत, अवैध गोदाम और चोरी के लोहे की जांच की मांग…
    • पोषण आहार में करोड़ों के खेल का आरोप खबर सामने आते ही घोटालेबाज अधिकारियों और कथित दलालों में हड़कंप, मामला दबाने और खबर मैनेज करने की कोशिशों के आरोप…
    • इस प्रदेश के हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, हायर-लोयर ज्यूडिशियल सर्विस…
    • शिशु संरक्षण माह; स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का ये आधार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?