Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…
    राजनीति

    विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु :– नई सरकार को शपथ लिए अभी दस दिन भी नहीं हुआ है और सरकार में शामिल सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। तमिलनाडु सरकार में शामिल सहयोगी वामपंथी दल CPM ने मुख्यमंत्री विजय को धमकी दी है कि अगर AIADMK को गठबंधन या सरकार में शामिल किया तो पार्टी सरकार को समर्थन देने पर पुनर्विचार करेगी।

    CPM ने मुख्यमंत्री विजय के राज्य में क्लीन गवर्नेंस के वादे पर भी सवाल उठाए। सीपीएम नेता ने सीएम विजय को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शासन को पूरी तरह साफ करने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था।
    जनादेश का होगा अपमान: CPM
    CPM का कहना है कि राज्य की जनता ने DMK और AIADMK के खिलाफ जनादेश दिया है। ऐसे में AIADMK के किसी भी गुट का नई सरकार में शामिल करना जनता की भावना के खिलाफ होगा। साथ ही पार्टी ने ये भी कहा कि AIADMK को शामिल करना राज्य में TVK के स्वच्छ शासन के वादे खिलाफ संदेश जाएगा।
    AIADMK ने दिया था समर्थन
    बता दें, AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने अपने गुट के साथ मुख्यमंत्री विजय को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा, हमने TVK को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया, जो विजयी रही।
    हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी। 53 सालों से हमारी राजनीति DMK के खिलाफ़ रही है। इस इतिहास को देखते हुए एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए।
    आगे उन्होंने कहा, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया। अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। उन्होंने ऐसी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने पर होना चाहिए। आखिरकार हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही।
    इसलिए किया विजय को समर्थन
    पार्टी द्वारा TVK को समर्थन करने के मुद्दे पर CPM नेताओं का कहना है कि हमारी पार्टी राज्य के विजय की सरकार का इसलिए समर्थन कर रही है, क्योंकि राज्य इस समय दोबारा चुनाव के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह तर्क भी दिया कि वे नहीं चाहते कि राज्य की राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाकर बीजेपी तमिलनाडु की राजनीति में ‘बैक डोर’ से एंट्री करे या राज्य में राज्यपाल शासन की स्थिति बने।

    CPM के बयान को तमिलनाडु की राजनीति में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य में TVK और उनके सहयोगियों के बीच दबाव बढ़ सकता है।

    Post Views: 265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…

    May 20, 2026

    क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…

    May 20, 2026

    इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…

    May 20, 2026

    हाईकोर्ट की नई व्यवस्था, गर्मी की छुट्टियों ज्यादातर ऐसी होगी सुनवाई…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…
    • इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…
    • क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…
    • इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…
    • हाईकोर्ट की नई व्यवस्था, गर्मी की छुट्टियों ज्यादातर ऐसी होगी सुनवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?