
बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
दतिमा मोड़- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त हितग्राहियों को पीएम किसान पोर्टल में ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जिले के उप संचालक कृषि दिनेश चंद कोशले के द्वारा बताया गया है कि शासन के द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही एवं पात्र किसानों को देने हेतु ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है, लोक सेवा केंद्र के माध्यम से अपना आधार नंबर को सत्यापन करा सकते हैं सरकार द्वारा कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ईकेवाईसी करवाने का अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक की गई है।
कुल लक्ष्य 119481 के विरुद्ध अब
तक कुल 78819 हितग्राहियों का ईकेवाईसी पूर्ण करा ली गई है जिले में अभी भी 40662 कृषक ईकेवाईसी करवाने हेतु से से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों का ईकेवाईसी नहीं हुआ है। कृषक योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई 2022 तक लोक सेवा केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से आधार कार्ड का सत्यापन ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त अवधि ईकेवाईसी नहीं पाए जाने की स्थिति में कृषक अपात्र हो जाएंगे एवं वे आगामी किस्त का लाभ लेने से वंचित हो जाएंगे।