Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    कोरबा

    कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    By Tv36 HindustanOctober 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:-उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 24 करोड़ 20 लाख रुपये के 20 सड़क कार्यों का किया भूमिपूजन

    शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न वार्डों को जोड़ने वाली 20 सड़कों के डामरीकरण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का आज उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन किया। इन कार्यों पर लगभग 24 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने का सपना सबके समन्वित प्रयासों से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति से कोरबा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। कई कार्य निर्माणाधीन हैं और अनेक निविदा प्रक्रिया में हैं। आने वाले समय में इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर के विकास को गति मिलेगी।

    मंत्री ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र की 90 प्रतिशत से अधिक सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। आज भूमिपूजन किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने इन कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य बताया, वहीं नगर निगम आयुक्त ने सभी स्वीकृत कार्यों को आगामी डेढ़ माह में पूर्ण करने की समय-सीमा की जानकारी दी। जो सड़कें इस चरण में शामिल नहीं हो पाई हैं, उन्हें भी आगामी दिनों में स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डीएमएफ के माध्यम से खनिज प्रभावित क्षेत्रों को अपने विकास के लिए संसाधन और अधिकार दिए हैं। कोरबा को प्राप्त डीएमएफ राशि का उपयोग जिले और शहर के विकास में किया जा रहा है। सड़क सुविधाओं के विस्तार के साथ कोहड़िया-ढेंगुर क्षेत्र में छठ घाट, नहर मार्ग से बरमपुर चौक बायपास, उरगा सड़क तथा सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ सहित विभिन्न कार्य भी प्रस्तावित हैं।

    इन 20 सड़कों के कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    1. सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज तक — 112.55 लाख रुपये
    2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड अंडरब्रिज तक — 156.90 लाख रुपये
    3. जैन चौक से घंटाघर तक — 125 लाख रुपये
    4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक — 199 लाख रुपये
    5. वार्ड क्रमांक 66, सुराकछार बस्ती में पीतांबर तंवर के घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक — 25 लाख रुपये
    6. वार्ड क्रमांक 55, सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुए सालियाभांठा मार्ग की ओर — 20 लाख रुपये
    7. सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर के पास से तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक — 87.75 लाख रुपये
    8. डीडीएम से लालूराम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक — 163.73 लाख रुपये
    9. सुनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक — 198.54 लाख रुपये
    10. सुभाष चौक से सब स्टेशन तक — 97.80 लाख रुपये
    11. वार्ड क्रमांक 24, नेहरू नगर में सड़क डामरीकरण — 55 लाख रुपये
    12. वार्ड क्रमांक 32, पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड़ तक — 165.10 लाख रुपये
    13. कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक — 66.18 लाख रुपये
    14. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में — 150 लाख रुपये
    15. वार्ड क्रमांक 58, सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र में — 145 लाख रुपये
    16. वार्ड क्रमांक 38, लालघाट बालको में चेकपोस्ट से रिस्दा चौक तक बीटी रोड निर्माण — 120 लाख रुपये
    17. वार्ड क्रमांक 39 एवं 40, रिस्दा चौक से गायत्री मंदिर तक बीटी रोड निर्माण — 180 लाख रुपये
    18. वार्ड क्रमांक 64, प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत — 138.07 लाख रुपये
    19. सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक — 180 लाख रुपये
    20. वार्ड क्रमांक 49, राजीव नगर के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण — 35 लाख रुपये

    मंत्री श्री देवांगन ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कर्जमाफी, दो वर्ष के लंबित बोनस भुगतान, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि, श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और महतारी वंदन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित ग्रामीण विकास की पहलों को भी याद किया।

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि शहर की सड़कों के डामरीकरण से आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, स्वीकृत कार्यों और डीएमएफ से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आवागमन बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में सभी सड़क कार्य पूरे कराए जाएंगे।

    कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleशरद पूर्णिमा 25 या 26 अक्टूबर को जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और स्नान-दान का समय…
    Next Article कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…

    October 18, 2026

    राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे

    October 18, 2026

    दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…

    October 18, 2026

    इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…
    • राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे
    • दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…
    • इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…
    • कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?