नई दिल्ली:– आज लोग अच्छी एनर्जी को अट्रैक्ट करने के लिए कई तरह के स्टोन पहनते हैं या अपने आसपास रखते हैं। इन्हीं में से एक है जेड स्टोन। हरे रंग का दिखने वाला ये खूबसूरत स्टोन फेंगशुई की दुनिया में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे गुडलक और पॉजिटिव एनर्जी के रूप में देखा जाता है। फेंगशुई मान्यता है कि जेड स्टोन पहनने से कॉन्फिडेंस बूस्ट अप होता है और इससे मन भी शांत रहने लगता है। इस स्टोन को लेकर ये भी मान्यता है कि इसकी मदद से जिंदगी में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलने लगते हैं। हालांकि इसे सही तरीके से ना पहना जाए तो ये गलत असर भी डाल सकता है। जानिए इस रिंग से जुड़े फायदे के बारे में और साथ में जानें कि इसे पहनने का सही तरीका क्या है और ये किन लोगों को सबसे ज्यादा सूट कर सकता है?
जेड स्टोन रिंग के फायदे
- पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।
- मन शांत रहता है।
- फालतू की चिंता या फिर तनाव कम होता है।
- ओवरथिंकिंग कम होती है।
- कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
- बिजनेस और नौकरी में अच्छी ग्रोथ दिलाता है।
- घर का या फिर आसपास का माहौल पॉजिटिव बनता है।
इन लोगों को सूट करेगा जेड स्टोन रिंग - फेंगशुई और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जेड स्टोन बिजनेस, मार्केटिंग, सेल्स और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बहुत सूट करेगा।
- जो लोग नए काम की शुरुआत करने वाले हैं या फिर किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं उनके लिए भी ये स्टोन फायदेमंद साबित होगा।
- राशि के हिसाब से बात की जाए तो ये स्टोन कन्या राशि और मिथुन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं तुला और वृषभ राशि के लोग भी इसकी रिंग पहन सकते हैं। हालांकि इस स्टोन को धारण करने से पहले एक बार ज्योतिषी को कुंडली दिखा लेना सही होगा।
जेड स्टोन रिंग पहनने का सही तरीका
नियम के अनुसार जेड स्टोन को आप चांदी या फिर सोने में जड़वाकर पहन सकते हैं। वहीं इसे दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। बुधवार या फिर शुक्रवार के दिन इसे धारण करने से ये असरदार होगा। इसे धारण करने से पहले कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध जरूर करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें। इससे इसकी चमक भी बनी रहेगी और ये अपना असर दिखाता भी रहेगा।
