नई दिल्ली :- आपको बता दे की लेट नाइट मुंबई में ‘स्टाइल आइकन अवॉर्ड’ हुए. इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन हसीनाओं ने ऐसा ग्लैमर का तड़का लगाया कि फोटोज सोशल मीडिया पर तैर रही हैं.
टीवी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इस अवॉर्ड नाइट में पहुंचकर हुस्न का जलवा बिखेरा. ब्लैक कलर की स्ट्रैपी ड्रेस पहनकर माहिरा इस इवेंट में पहुंचीं. ये गाउन ऊपर से और नीचे पैरों की तरफ थाई स्लिट थी. इसे पहनकर माहिरा ने ऐसे-ऐसे पोज दिए कि इतनी गर्मी में लोगों के पसीने छुड़ा दिए। विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तूली का लुक भी किसी से कम नहीं था. व्हाइट कलर की गाउन पहनकर मधुरिमा लोगों का दिल धड़कानें में बिल्कुल भी फेल नहीं हुईं.हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया. एक्ट्रेस सिलवर शिमरी फिशकट गाउन में काफी स्टाइलिश लग रही थीं. उन्होंने अपनी अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना लिया.
ऋचा चड्डा भी रेट कार्पेट पर जलवा बिखेरने पहुंची
मलाइका के अलावा उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर भी रेड कार्पेट पर पहुंचे. उन्होंने इस दौरान ब्लैक सूट पहना था,जिसके साथ ग्लासेस लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया. अर्जुन भी काफी कूल लग रहे थे.मनीष पॉल भी काफी स्टाइलिश और कुल अंदाज में रेट कार्पेट पर पहुंचे. उन्होंने वेलवेट की जैकेट और ब्लैक पेंट पहनी हुई थी.मदर टू बी ऋचा चड्डा भी रेट कार्पेट पर जलवा बिखेरने पहुंची. एक्ट्रेस इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो नजर आ रहा था।