रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-ऑनर हैं जूही चावला.इसी के पास कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी है.जूही के पति जय मेहता बिजनेसमैन हैं.नई दिल्ली. हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है. फिल्म इंडस्ट्री के पांच सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शाहरुख खान, जूही चावला, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और करण जौहर के नाम शामिल हैं. हुरून इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, शाहरुख खान 7300 करोड़ रुपये की कुल नेट वर्थ के साथ बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि बादशाह के बाद अमीरों की सूची में जूही चावला का नाम है. पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कोई हिट फिल्म न देने वाली और न ही किसी बड़े शो या सीरीज का हिस्सा रहीं जूही चावला की नेट वर्थ बहुत से लोगों को अचम्भे में डाल रही है.
हुरून रिच लिस्ट के अनुसार, जूही चावला एंड फैमिली की नेट वर्थ 4600 करोड़ रुपये है.दरअसल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट वर्थ वाले भारतीयों को शामिल किया गया है. जूही चावला शाहरुख खान बिजनेस पार्टनर हैं. जूही फिल्म प्रोडक्शन में शाहरुख की हिस्सेदार रही हैं, पहले ड्रीम्स अनलिमिटेड के साथ और अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक हैं. भले ही 2009 (जब लक बाय चांस रिलीज़ हुई थी) के बाद से जूही को बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली है, लेकिन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपने इनवेस्टमेंट और नाइट राइडर्स क्रिकेट फ्रेंचाइजी की को-ऑनर होने के कारण वो खूब कमाई करती हैं.
