छत्तीसगढ़:– एक चौपाटी पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक जूस की दुकान पर बर्फ में मरे हुए मेंढक के मिलने की खबर सामने आई. ये खबर पूरे चौपाटी पर इस तरह वायरल हुई मानो कहीं बम मिला हो.
गर्मियां आते ही गन्ने के जूस की डिमांड इस वक्त चल रहे सोना-चांदी के भाव जितनी बढ़ जाती है. गली-मोहल्लों में गन्ने के जूस के ठेले चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहते हैं. छत्तीसगढ के कोरबा से जो घटना सामने आई है उसके बाद आप गन्ने के जूस को एक घूंट में नहीं बल्कि परख-परख के पिएंगे. यहां गन्ने के जूस में इस्तेमाल होने वाले बर्फ में मरा हुए मेंढक पाया गया है.
बर्फ में मिला मरा हुआ मेंढक
घटना कोरबा जिले के घंटाघर इलाके में संचालित चौपाटी से है जहां एक कस्टमर को गन्ने का जूस देते वक्त हंगामा मच गया. चौपाटी में शाम के वक्त लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी. इसी दौरान एक कस्टमर को जूस देते वक्त दुकानदार ने बर्फ को तोड़ रहा था. बर्फ को तोड़ते वक्त दुकानदार और कस्टमर की नजर मरे हुए मेंढक पर गई जिसके बाद से वहां हल्ला मच गया. बर्फ में मेंढक मिलने की खबर चौपाटी में ऐसे फैली मानो कहीं बम मिला हो.
मेंढक को निकाला गया बाहर
बर्फ में मेंढक मिलने की खबर से वहां जमा भीड़ ने नाराजगी जाहिर की. चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने जैसे बर्फ से मेंढक को बाहर निकाला. मेंढक बर्फ में बुरी तरह से फसा हुआ था जिसे देखकर लोगों का मन घिन्ना गया. जैसे-तैसे थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ जिसके बाद मामले की जांच करने की मांग की गई.
दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं
चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से इस मामले की सख्त कार्रवाई की मांग की है जिसपर खाद्य विभाग ने निष्पक्ष रूप से मामले की जांच की बात कही है. फिलहाल जूस की दुकान अभी भी संचालित है और दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं दुकानदार ने कहा कि वो बर्फ खुद नहीं बनाता है बल्कि कहीं से खरीदकर लाता है. मेंढक वाली बर्फ किस फैक्ट्री से आई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है.
ये खबर इस लिए भी जरूरी है ताकी इस गर्मी के मौसम में आप अगर जूस कॉनर पर जूस का सेवन करें तो थोडा सावधानी बरतते हुए जूस पीएं और जूस कॉनर पर साफ-सफाई का भी ध्यान दें. रिपोर्ट: नीलम दास पड़वार, कोरबा
